Sirmour: 24 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक सस्पैंड, निदेशालय ने की कार्रवाई

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jun, 2025 08:18 PM

nahan student molestation teacher suspended

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में 24 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को शिक्षा निदेशालय ने सस्पैंड कर दिया है।

नाहन (हितेश): जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में 24 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को शिक्षा निदेशालय ने सस्पैंड कर दिया है। निदेशालय ने आरोपी टीजीटी नॉन-मैडीकल राकेश कुमार को सस्पैंड करने के आदेश उच्च शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर कार्यालय की ई-मेल पर भेजे। इसके साथ-साथ शिक्षा उपनिदेशक एलीमैंट्री को मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब स्कूल में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम में कुछ छात्राओं की तरफ से प्रिंसीपल को मामले को लेकर शिकायत की गई। ऐसे में स्कूल में यौन उत्पीड़न समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें अभिभावकों को भी बुलाया गया।

पीड़ित छात्राओं ने यह पूरा मामला समिति के समक्ष रखा और बताया कि किस तरह शिक्षक उनके साथ छेड़छाड़ करता था। 21 जून को सामने आई इस घटना के बाद स्कूल में माहौल भी तनावपूर्ण बन गया। बच्चियों से छेड़छाड़ पर भड़के अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजगढ़ मौके पर पहुंचे। एसडीएम से इस मामले में मिले कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस रिमांड पर है। उधर, शिक्षा उपनिदेशक हायर सिरमौर डा. हिमेंद्र बाली ने स्कूल से इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

लिहाजा सभी पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए गए और यौन उत्पीड़न कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी। विभाग ने यह सारी रिपोर्ट और आरोपी शिक्षक के खिलाफ दर्ज एफआईआर की प्रति आगामी कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशालय को भेजी। मामले की पुष्टि करते हुए शिक्षा उपनिदेशक हायर डा. हिमेंद्र बाली ने बताया कि आरोपी शिक्षक को सस्पैंड कर दिया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा उपनिदेशक एलीमैंट्री सिरमौर को निदेशालय ने मामले की उचित जांच के निर्देश दिए है, ताकि मामले से जुड़े सभी फैक्ट सामने आ सकें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!