Sirmour: परिवार पर किया तेजधार हथियारों से हमला, 6 घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Oct, 2025 04:38 PM

nahan family attack

उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत डोइयांवाला गांव में हाल ही में एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में संबंधित परिवार के 6 लोग घायल हुए है।

नाहन (आशु): उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत डोइयांवाला गांव में हाल ही में एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में संबंधित परिवार के 6 लोग घायल हुए है। संबंधित परिवार का आरोप है कि उन पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया है। हालांकि पुलिस थाना माजरा में इस मामले में क्रॉस एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में रेखा देवी की तरफ के एक पक्ष ने शुक्रवार को नाहन पहुंचकर डीसी सिरमौर को एक लिखित शिकायत सौंप न्याय की गुहार लगाई है।

रेखा देवी पत्नी स्व. माया राम सिंह निवासी क्यारदा ने शिकायत में कहा कि वर्तमान में वह अपने मायके लेखराज व रूपेंद्र के यहां गांव डोइयांवाला आई थी। गत 22 अक्तूबर को जब वह अपने मायके में मौजूद थी, तो कुछ लोग तेजधार हथियार लेकर उनके घर आए और परिवार पर हमला कर दिया। शिकायत में हमला करने वाले आरोपियों के नामों का भी जिक्र किया गया है। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी गई। रेखा देवी ने आरोप लगाया कि इस हमले में उनकी दादी चुना देवी समेत लेखराज व उसकी पत्नी सोमती देवी, बेटी निशा देवी, रूपेंद्र व उसकी पत्नी सुदेश घायल हुए है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। घायल निशा देवी की हालत नाजुक बनी हुई है।

रेखा देवी ने आरोप लगाया कि इससे पहले 16 जुलाई 2025 को भी लेखराज द्वारा लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें जान से मारने की धमकी का भी उल्लेख किया गया था। बावजूद इसके उक्त लोगों ने हाल ही में उनके परिवार पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं दुर्भाग्यवश हमला करने वाले व्यक्तियों ने उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करवा दी है, जबकि उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई है।

वहीं हमला करने वाले पक्ष के किसी भी व्यक्ति का चोट नहीं आई है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है और मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उधर इस मामले में पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!