बर्फबारी को लेकर नगर निगम ने रद्द कीं फील्ड स्टाफ की छुट्टियां

Edited By Simpy Khanna, Updated: 19 Nov, 2019 10:57 AM

municipal corporation canceled field staff holidays due to snowfall

राजधानी में बर्फबारी व खराब मौसम से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने बर्फबारी को लेकर आगामी दिनों में फील्ड स्टाफ की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। नगर निगम का कहना है कि बर्फबारी के दौरान आम जनता को कोई परेशानी हो, इसके...

शिमला (वंदना): राजधानी में बर्फबारी व खराब मौसम से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने बर्फबारी को लेकर आगामी दिनों में फील्ड स्टाफ की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। नगर निगम का कहना है कि बर्फबारी के दौरान आम जनता को कोई परेशानी हो, इसके लिए फील्ड में तैनात किए गए स्टाफ की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। कर्मचारियों को यदि किसी आवश्यक कार्य के चलते अवकाश चाहिए होगा तो इसके लिए आयुक्त से लिखित में अनुमति लेनी होगी, इसके बाद ही कर्मचारी को अवकाश मिल सकेगा।

नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि बर्फबारी को लेकर नगर निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयुक्त ने कार्य की समीक्षा बैठक करते हुए फील्ड स्टाफ में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, ताकि जनता को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर के शैडो जोन एरिया की सभी सड़कों में रेत डाल दी है, जिसे मौसम खराब होने व बर्फबारी के दौरान रास्तों व सड़कों को बहाल करने में प्रयोग में लाया जाएगा। इसके अलावा बर्फ हटाने के लिए सभी आवश्यक मशीनरी व लेबर हायर कर ली गई है। एम.सी. के पास मौजूदा समय में 120 मजदूर हैं। इसके अलावा 100 से अधिक लेबर कर्मचारियों को हायर किया जाएगा।

इसके अलावा 2 रोबोट सहित 5 से 6 जे.सी.बी. हायर कर ली गई हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों व अधिकारियों को बर्फबारी को लेकर सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को इस दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने इसके लिए वार्डों में नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं। 

अस्पतालों की सड़कों से प्राथमिकता के आधार पर बर्फ हटाएगा एम.सी.

राजधानी में बर्फबारी व खराब मौसम से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन ने रोडमैप तैयार कर लिया है। इसके तहत शिमला शहर को 5 सैक्टरों में बांटा गया है। इसी के तहत सड़कों से बर्फ हटाने का काम किया जाएगा। शहर के अस्पतालों आई.जी.एम.सी., के.एन.एच. व रिपन अस्पताल की सड़कों से प्राथमिकता के आधार पर बर्फ हटाई जाएगी, साथ ही वार्ड स्तर पर एम्बुलैंस रोड को सबसे पहले बहाल किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!