नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, मुख्यमंत्री अपने आंकड़े ठीक करें: मुकेश अग्निहोत्री

Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2021 11:40 PM

mukesh agnihotri target on cm jairam

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर व सोलन नगर निगम के चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बड़ी जीत के बाद अब भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने...

पालमपुर (सुरेश/ब्यूरो): नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर व सोलन नगर निगम के चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बड़ी जीत के बाद अब भाजपा  सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नगर निगम के चुनाव के नतीजों ने भाजपा के रथ को रोक दिया है। प्रदेश में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है तथा कांग्रेस ने दो नगर निगम में स्पष्ट रूप से बहुमत प्राप्त किया है जबकि भारतीय जनता पार्टी को मात्र एक नगर निगम में ही स्पष्ट बहुमत मिला है तथा दूसरे नगर निगम में भाजपा सत्ता के बल पर बहुमत प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चारों नगर निगम में कांग्रेस को 29 तथा भारतीय जनता पार्टी को 28 सीटें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने आंकड़े ठीक करें, उन्हें मान लेना चाहिए कि कांग्रेस की नगर निगम चुनाव में जीत हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा, लोकसभा तथा पंचायती राज चुनाव के आंकड़े गिना रहे हैं परंतु भाजपा को नगर निगम चुनाव में इस स्थिति तक पहुंचने के लिए भी एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा।

भाजपा ने सीएम बचाओ जैसे भावनात्मक बात को उछाल कर वोट मांगे

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी नगर निगम में सीएम बचाओ जैसे भावनात्मक बात को उछाल कर भाजपा ने वोट मांगे तथा पालमपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन रद्द करने, धमकियां देने जैसे कार्य किए परंतु इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी पालमपुर में मात्र 2 सीटों पर सिमट गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हार स्वीकार करनी चाहिए तथा नैतिकता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को आत्मनिरीक्षण करने का समय है।

नगर निगम चुनाव को लेकर किए वायदे पूरा करे भाजपा

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने नगर निगम चुनाव को लेकर जो वायदे लोगों से किए थे अब उन्हें पूरा करने का समय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस बात की घोषणा करें कि कब ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम से बाहर किया जाएगा, वहीं 5 साल टैक्स की छूट देने की जो बात कही है उस संबंध में भी अधिसूचना जारी करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब वेतन आयोग की तर्ज पर प्रदेश में वेतन तथा पैंशन देने की बात कही तथा कर्मचारियों को 3 वर्ष के स्थान पर 2 वर्ष का अनुबंध पूरा करने पर नियमित करने की बात कही। अब मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि कब इन बातों पर अमल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों से की गई वचनबद्धता को पूरा करे।

हम में से कोई भी मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम में से कोई भी मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं है, सभी लोग कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत हैं तथा वर्ष 2022 के लिए पार्टी की लड़ाई लड़ रहे हैं और नगर निगम चुनाव के परिणाम से इसकी शुरूआत हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के रथ को रोक दिया है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, विधायक आशा कुमारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन व विधायक आशीष पटेल सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!