CM की अनदेखी पर राजेंद्र राणा ने आड़े हाथ लिए अनुराग, कह डाली ये बड़ी बात (Video)

Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2020 05:29 PM

हमीरपुर सर्किट हाऊस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अनुराग घमंड से चूर-चूर हो गए हैं। उनका अहंकार व गुस्सा उनकी कुंठा को दर्शा रहा है...

हमीरपुर (ब्यूरो): हमीरपुर सर्किट हाऊस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अनुराग घमंड से चूर-चूर हो गए हैं। उनका अहंकार व गुस्सा उनकी कुंठा को दर्शा रहा है क्योंकि एक मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल में भी बड़ा होता है और जयराम ठाकुर तो उम्र में भी अनुराग ठाकुर से बड़े हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर पहले भी 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को कई बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं तथा इससे उनके संस्कार व तहजीब भी झलकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अनदेखी करना दर्शाता है कि अंदर ही अंदर भाजपा में क्या खिचड़ी पक रही है। भाजपा की अंदरूनी सियासत देखकर यही लग रहा है कि भाजपा की पूरी दाल ही काली हो गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के मुखिया हैं लेकिन जिस तरह से सार्वजनिक मंच से उनको इग्नोर किया है वो राजनीतिक या किसी भी दृष्टि से ठीक नहीं है। अनुराग ने पहले उनसे हाथ भी नहीं मिलाया और बाद में मुख्यमंत्री के भाषण देने के समय भी उठकर चले गए। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर बताएं कि उन्होंने प्रदेश के लिए कितनी योजनाओं को धनराशि स्वीकृत करवाई है। हकीकत यही है कि एकाध काम भी अनुराग की झोली में नहीं है जिस पर इतना इतरा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला की अनदेखी के पीछे भी अनुराग ठाकुर का प्रदेश सरकार से तालमेल न होना बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर का ऐसा व्यवहार हिमाचल की संस्कृति से मेल नहीं खाता है क्योंकि हिमाचलवासियों को उनके सुसंस्कारों के लिए जाना जाता है। अब जनता भी समझ गई है कि जो उम्र व प्रोटोकॉल में अपने से बड़े अपने नेता की अनदेखी कर सकता है, उसे जनता के दुख-तकलीफ की कितनी परवाह होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!