Edited By Vijay, Updated: 21 Jan, 2021 06:08 PM

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में वीरवार को बंगाणा विकास खंड की ग्राम पंचायत पलाहटा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने परिवार संग पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला।
बंगाणा (शर्मा): पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में वीरवार को बंगाणा विकास खंड की ग्राम पंचायत पलाहटा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने परिवार संग पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। इसी पोलिंग बूथ पर कोठी गांव की 106 वर्षीय केसरी देवी मतदान करने आई थीं। उसके परिवार के लोग उसे उठाकर मतदान केंद्र लाए। इस पंचायत में ग्राम पंचायत सर्वसम्मति से चुनी गई थी, जिसमें वीरेंद्र कंवर के पुत्र दीपांकर कंवर प्रधान बने हैं। यहां पर बीडीसी तथा जिला परिषद के लिए वोट डाले गए।
