Edited By kirti, Updated: 03 Jun, 2019 02:48 PM
मंडी जिला के पधर उपमंडल के कुलांदर गांव में बीती शाम 29 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे के पंखे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सुनीता देवी पत्नी संजीव कुमार के रूप में हुई है। मृतका के पिता राजेंद्र कुमार ने बेटी की मौत के...
मंडी (नीरज):मंडी जिला के पधर उपमंडल के कुलांदर गांव में बीती शाम 29 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे के पंखे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सुनीता देवी पत्नी संजीव कुमार के रूप में हुई है। मृतका के पिता राजेंद्र कुमार ने बेटी की मौत के लिए अपने दामाद को दोषी ठहराते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस ने संजीव कुमार को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सुनीता देवी की शादी चार साल पहले संजीव कुमार से हुई थी। बीती देर शाम को सुनीता ने दरवाजे को अंदर से बंद करके पंखे के साथ फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मायका पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि पति संजीव उनकी बेटी सुनीता के साथ मारपीट करता था।
इसी वजह से सुनीता ने तंग आकर फंदा लगा लिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मदनकांत शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि घटना स्थल का दौरा करके सारे साक्ष्य जुटाए गए हैं। आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।