मणिमहेश यात्रा: कोहरे के कारण हैलीकॉप्टर सेवा प्रभावित, भरमौर से गौरीकुंड के लिए हुईं 21 उड़ानें

Edited By Vijay, Updated: 10 Aug, 2025 09:05 PM

manimahesh yatra helicopter service affected due to fog

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मणिमहेश यात्रा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को इस साल मौसम की बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है। हवाई सेवा शुरू होने के दूसरे दिन भी यात्रियों को भारी निराशा हाथ लगी।

भरमौर (उत्तम): रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मणिमहेश यात्रा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को इस साल मौसम की बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है। हवाई सेवा शुरू होने के दूसरे दिन भी यात्रियों को भारी निराशा हाथ लगी। गौरीकुंड में घने कोहरे के कारण केवल 21 उड़ानें ही हो पाईं, जिनमें हिमालयन एविएशन की 13 तो राजहंस की मात्र 8 उड़ानें हुईं। इससे सैंकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

बता दें कि शनिवार को हैली टैक्सी सेवा के शुरू होने के पहले दिन कोई भी उड़ान नहीं हो पाई थी। सुबह से ही खराब मौसम और घनी धुंध छाई रही। भरमौर में मौसम बिल्कुल ठीक था, मगर मणिमहेश, धन्छो तथा गौरीकुंड में दिन भर धुंध के कारण उड़ान हो पाना संभव नहीं था। वहीं रविवार को भी दोपहर के बाद गौरीकुंड में कोहरा और भी घना हो गया, जिसके चलते सभी उड़ानें रोकनी पड़ीं। भरमौर से गौरीकुंड तक के लिए हैली टैक्सी की टिकटों की बुकिंग शुक्रवार से आरंभ हो गई थी।

मणिमहेश मंदिर न्यास ने 9 अगस्त से 3 सितम्बर तक मणिमहेश यात्रा में हैली टैक्सी सेवा प्रदान करने का फैसला लिया है। वहीं इस बार होली स्थित हैलीपैड से भी गौरीकुंड के लिए हैलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है, मगर खराब मौसम के चलते वहां से भी कोई उड़ान नहीं हो सकी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!