Edited By Kuldeep, Updated: 17 Mar, 2026 07:20 PM

कानून का उल्लंघन कर पुलिस की गिरफ्त से बच रहे अपराधियों के खिलाफ मंडी पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंडी पुलिस के पीओ सैल की टीम ने सोमवार को एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
मंडी (रजनीश): कानून का उल्लंघन कर पुलिस की गिरफ्त से बच रहे अपराधियों के खिलाफ मंडी पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंडी पुलिस के पीओ सैल की टीम ने सोमवार को एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान राज कुमार निवासी गांव व डाकघर लोहारा, तहसील बल्ह व जिला मंडी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को चैलचौक से दबोचा है जिसके खिलाफ एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत मामला दर्ज था। गौरतलब है कि आरोपी राज कुमार को 3 अगस्त, 2024 को विद्वान एसीजेएम कोर्ट नंबर-1 मंडी द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।