मंडी अस्पताल में सामने आई बड़ी लापरवाही, OT में बिना ऑप्रेशन के 3 घंटे लेटी रही महिला

Edited By Vijay, Updated: 22 Dec, 2018 05:31 PM

major negligence in the mandi hospital

जोनल अस्पताल मंडी में अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को परिवार नियोजन के ऑप्रेशन चल रहे थे कि इसी बीच पहले तो मशीन खराब हो गई और इसके बाद कार्बन डॉई ऑक्साईड गैस का सिलैंडर खत्म हो गया, जिस कारण 3 घंटे तक...

मंडी: जोनल अस्पताल मंडी में अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को परिवार नियोजन के ऑप्रेशन चल रहे थे कि इसी बीच पहले तो मशीन खराब हो गई और इसके बाद कार्बन डॉई ऑक्साईड गैस का सिलैंडर खत्म हो गया, जिस कारण 3 घंटे तक महिला ओ.टी. में टेबल पर ही लेटी रही। हालांकि अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला का ऑप्रेशन लटका हुआ था। हैरानी की बात तो यह है कि शुक्रवार को 3 बजे गैस खत्म हुई थी। बताया गया कि इससे पहले 9 महिलाओं के ऑप्रेशन हो चुके थे और 10वीं महिला के वक्त गैस समाप्त हो गई। गैस सिलैंडर उपलब्ध होने पर 7 बजे उसका ऑप्रेशन शुरू हुआ।  

परिवार नियोजन के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं थीं 35 महिलाएं

जोनल अस्पताल मंडी में परिवार नियोजन के लिए शुक्रवार को 35 महिलाओं को ऑप्रेशन के लिए बुलाया गया था लेकिन पूरा दिन लंबे इंतजार के बाद भी महिलाओं के ऑप्रेशन नहीं हो पाए। रात साढ़े 10 बजे तक 32 महिलाओं के ऑप्रेशन किए गए। परिवार नियोजन का ऑप्रेशन करवाने के लिए ज्योति, पूनम, मनसा, सुमन, योगमाया, मीना, चंपा, निर्मला, ममता, जैवंती, मनोरमा, रेवती, हेमलता, जमना देवी, मंजू देवी, ऊषा देवी सहित लगभग 35 महिलाएं वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती हुई थीं।

शाम 7 बजे तक भी नहीं आई ऑप्रेशन की बारी

गागल से आई मीना, लुणापानी से आई योगमाया व मलवाणा से चंपा आदि ने बताया कि वे सुबह से ऑप्रेशन का इंतजार कर रही हैं लेकिन यहां शाम 7 बजे तक भी ऑप्रेशन की बारी नहीं आई है। यदि अस्पताल में सुविधा उपलब्ध नहीं है तो अस्पताल में इस तरह के कैंप नहीं लगाने चाहिए। मीना ने कहा कि वह सुबह से अपने 2 बच्चों को घर पर अकेला छोड़ कर आई है लेकिन अस्पताल में फिर भी ऑप्रेशन नहीं हुए, वहीं अस्पताल में अधिकारी इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं कर पाए। अधिकारियों को चाहिए कि समस्या के समय उसका समाधान करना सबसे पहले जरूरी है लेकिन यहां अधिकारी समस्या से मुंह फेर रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन ने नहीं दी थी ऑप्रेशन की जानकारी

जोनल अस्पताल में ऑप्रेशन करने वाले गायनी के चिकित्सक डा. कपिल मल्होत्रा और एनैस्थीसिया के चिकित्सक व ओ.टी. इंचार्ज डा. अश्विनी ने कहा कि अस्पताल प्रशासन द्वारा यहां पर परिवार नियोजन के ऑप्रेशन के लिए किसी तरह से उन्हें अवगत नहीं करवाया गया था। शुक्रवार को सुबह ही अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को परिवार नियोजन के 40 महिलाओं के ऑप्रेशन किए जाएंगे। ऑप्रेशन थिएटर में कभी लाइट चली जाती है तो कभी मशीनें खराब हो जाती हैं।

गर्भवती महिलाओं के होने थे 6 ऑप्रेशन

क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पैदा हुई अव्यवस्था के आलम से इन 35 महिलाओं के साथ-साथ 6 गर्भवती महिलाओं को भी इसका खमियाजा भुगतना पड़ा, जिनका शुक्रवार को सिजेरियन होना था, जो दिनभर लटक गया। इन गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन समय पर नहीं हुआ तो जच्चा-बच्चा को खतरा पैदा हो सकता है। ऑप्रेशन थिएटर में महीने के पहले व तीसरे शुक्रवार को फैमिली प्लानिंग के ऑप्रेशन होते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!