Kangra: पुलिस ने कुल्लू से दबोचा चरस तस्करी का मुख्य सरगना, काेर्ट से मिला 5 दिन का रिमांड

Edited By Vijay, Updated: 28 Nov, 2025 06:44 PM

main kingpin of hashish smuggling arrested from kullu

देहरा पुलिस ने बीते दिनों देहरा के ढलियारा में एक व्यक्ति से पकड़ी गई चरस के मामले में कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी के मुख्य सरगना को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

देहरा (राजीव): देहरा पुलिस ने बीते दिनों देहरा के ढलियारा में एक व्यक्ति से पकड़ी गई चरस के मामले में कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी के मुख्य सरगना को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस मामले अब तक यह तीसरी गिरफ्तारी है। शुक्रवार को देहरा पुलिस ने चरस तस्करी के मुख्य सरगना पदम सिंह (30) निवासी घड़ियाल, डाकघर बठाड़, तहसील बंजार व जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया है। देहरा पुलिस की टीम शुक्रवार दोपहर बाद आरोपित को देहरा लेकर पहुंची और फिर सिविल अस्पताल देहरा में मेडिकल करवाने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन का पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

बता दें कि बीते 22 नवम्बर को देहरा पुलिस ने ढलियारा के गांव सूरजपुर में रामपाल नामक व्यक्ति के घर में दबिश देकर 3 किलो 628 ग्राम चरस बरामद की थी। रामपाल से पूछताछ के बाद देहरा के सुकाहर से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को न्यायालय से 29 नवम्बर तक पुलिस रिमांड मिला था। इन दोनों से पूछताछ के आधार पर देहरा पुलिस ने चरस के मामले से जुड़े मुख्य सरगना को जिला कुल्लू से गिरफ्तार किया है। देहरा का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डीएसपी राजकुमार ने बताया कि चरस मामले में मुख्य सरगना को देहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आराेपी काे न्यायालय में पेश करने पर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!