पागल कुतिया का आतंक! सुजानपुर में 26 लोगों को काटा, बाजार हुआ सुनसान

Edited By Jyoti M, Updated: 04 Nov, 2025 02:54 PM

mad bitch attacks 26 people in sujanpur

आवारा पागल कुतिया ने सुबह 6 से दोपहर करीब 1 बजे तक सुजानपुर शहर में करीब 26 लोगों को अपना शिकार बनाया। पागल कुतिया के काटने की खबर शहर में आग की तरह फैलने से जहां शहर वासी व व्यापारी वर्ग सहमा व सचेत हुआ तो वहीं पागल कुतिया की खबर सोशल मीडिया में...

सुजानपुर, (अश्वनी): आवारा पागल कुतिया ने सुबह 6 से दोपहर करीब 1 बजे तक सुजानपुर शहर में करीब 26 लोगों को अपना शिकार बनाया। पागल कुतिया के काटने की खबर शहर में आग की तरह फैलने से जहां शहर वासी व व्यापारी वर्ग सहमा व सचेत हुआ तो वहीं पागल कुतिया की खबर सोशल मीडिया में फैलने से शहर का मुख्य बाजार ग्राहकों के बिना सुनसान नजर आया। बताते चलें कि पागल कुतिया ने सुबह सैर करने वाले, मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले, रोजमर्रा के निजी कार्यों को निपटाने वाले लोगों के अलावा प्राइवेट व सरकारी नौकरी में ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को अपना शिकार बनाया।

जैसे ही पागल कुतिया के काटने की खबर शहर में फैली, उसके बाद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एस.डी.एम. विकास शुक्ला ने पशुपालन विभाग एवं नगर परिषद सुजानपुर को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द पागल कुतिया को पकड़ने का प्रयास करें, ताकि अन्य लोगों को उसके प्रहार से बचाया जा सके।

पागल कुतिया द्वारा काटे गए 26 लोगों को सिविल अस्पताल सुजानपुर में बी.एम.ओ. डाक्टर राजकुमार के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी रैबीज का इंजैक्शन लगाया तो वहीं दोपहर 1 बजे के करीब नगर परिषद सुजानपुर के कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों की सहायता से पागल कुतिया को मार दिया, पागल कुतिया के मरने की खबर मिलने के बाद शहर वासियों एवं व्यापारी वर्ग के अलावा आमजनमानस ने राहत की सांस ली।

उधर इस बारे एस.डी.एम. विकास शुक्ला ने बताया कि जख्मी हुए लोगों को 4 इंजैक्शन लगेंगे, इसके बारे में उन्हें तारीख व समय बता दिया गया है। नगर परिषद सुजानपुर के कनिष्ठ अभियंता तिलक राज ने बताया कि आवारा पागल कुतिया को दोपहर 1 बजे तक तक सफाई कर्मचारियों की सहायता से मार दिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!