हिमाचल की बेटी ने हासिल की ‘यह’ उपलब्धि, हर किसी को होगा नाज

Edited By Updated: 04 Dec, 2016 09:05 PM

lohara  vatsala chaudhary  civil judge

बल्ह क्षेत्र के लोहारा गांव से संबंध रखने वाली वत्सला चौधरी न्यायिक परीक्षा पास कर सिविल जज के लिए चयनित हुई है।

नेरचौक: बल्ह क्षेत्र के लोहारा गांव से संबंध रखने वाली वत्सला चौधरी न्यायिक परीक्षा पास कर सिविल जज के लिए चयनित हुई है। प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल जज के पदों के लिए आयोजित की गई परीक्षा में वत्सला चौधरी ने इस उपलब्धि को हासिल कर बल्ह क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके साथ-साथ वत्सला चौधरी ने बल्ह क्षेत्र से पहली महिला जज होने का गौरव भी हासिल किया है।

दूसरे प्रयास में मिली सफलता  
वत्सला चौधरी ने सिविल जज की परीक्षा दूसरे प्रयास में पास की है। 26 वर्षीय वत्सला ने बताया कि जज बनने की प्रेरणा अपने पिता जस्टिस धर्मचंद चौधरी से मिली। आई.ई.टी. लखनऊ से इलैक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.टैक करने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से वर्ष 2015 में एल.एल.बी. की परीक्षा पास कर वर्ष 2016 में सिविज जज के पद के लिए चयन हुआ है। सिविल जज के पद के लिए चयनित वत्सला चौधरी का जन्म बल्ह क्षेत्र के लोहारा गांव में प्रोमिला चौधरी व हाईकोर्ट के न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी के घर हुआ है।

गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
सिविल जज की परीक्षा पास करने के बाद वत्सला चौधरी का रविवार के दिन लोहारा गांव में गांववसियों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह सेवानिवृत्त डी.एस.पी. प्रेम सिंह की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस उपलब्धि को लेकर प्रेम सिंह ने कहा कि बल्ह की इस बेटी ने अपने पिता के समान बल्ह का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है। बल्ह से पहली महिला जज बनने का गौरव हासिल करने वाली वत्सला चौधरी यहां की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है। स्वागत समारोह में पुष्पराज पांडे, नागेश शर्मा, गोपाल सैणी, सतीश ठाकुर, प्रशांत चौधरी व धर्म सिंह सैणी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!