भाजपा व कांग्रेस में टिकट के लिए लॉबिंग शुरू, कई नेता पहुंचे दिल्ली

Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2019 11:24 PM

lobbying for tickets start in bjp and congress

धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बजते ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसके तहत राज्य के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा व कांग्रेस में टिकट के लिए नेताओं ने लॉबिंग भी शुरू कर दी है। आलम यह है कि विधानसभा उपचुनाव के लिए...

शिमला (राक्टा): धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बजते ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसके तहत राज्य के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा व कांग्रेस में टिकट के लिए नेताओं ने लॉबिंग भी शुरू कर दी है। आलम यह है कि विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी टिकट हासिल करने को लेकर दोनों दलों में गुटबाजी हावी होने लगी है और एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति बनती नजर आ रही है, ऐसे में कौन टिकट की इस जंग में बाजी मारेगा, उसको लेकर दोनों दलों के कार्यकत्र्ताओं और पदाधिकारियों में भी अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कुछ नेताओं ने तो सीधे दिल्ली की दौड़ लगाते हुए अपनी गोटियां भी फिट करनी शुरू कर दी हैं।

टिकट आबंटन के मसले पर शिमला में मंथन करेगी भाजपा

सूचना के अनुसार टिकट आबंटन के मसले पर प्रदेश भाजपा सोमवार को शिमला में मंथन करेगी। इसमें सभी दावेदारों के नामों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और कुछ नामों को शॉर्टलिस्ट कर सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस ने 23 व 24 सितम्बर को पार्टी टिकट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके बाद कांग्रेस दोनों विस क्षेत्रों से मिलने वाले आवेदनों का पैनल तैयार कर पार्टी हाईकमान को भेजेगी।

भाजपा में उपचुनाव को लेकर टिकट दावेदारों की संख्या अधिक

भाजपा में उपचुनाव को लेकर टिकट दावेदारों की संख्या अधिक है। मोदी लहर व प्रदेश में भाजपा सरकार होने के चलते पार्टी टिकट के तलबगारों की संख्या अधिक होना मुख्य कारण है। इसके साथ ही विपक्षी दल कांग्रेस में भी अब टिकट के कई चाहवान अंदरखाते अपनी गोटियां फिट करने में लगे हुए हैं। ऐसे में देखना होगा कि आगामी 2 दिनों में कांग्रेस टिकट के लिए कितने लोग आवेदन करते हैं।

राठौर ने दिए निर्देश, पार्टी के आदेशों की कोई अवहेलना नहीं करेगा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने शिमला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों के सभी पार्टी नेताओं को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर पार्टी के आदेशों की कोई अवहेलना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दोनों ब्लॉक अध्यक्षों से कहा है कि बूथ कमेटियों का जल्द गठन कर इसकी पूरी सूची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजें। इसके साथ ही राठौर ने कहा है कि वह स्वयं दोनों चुनाव क्षेत्रों पर पूरी नजर रखेंगे। इसी के साथ पार्टी पर्यवेक्षक भी उन्हें हर रोज अपनी गोपनीय रिपोर्ट देंगे।

उपचुनाव के लिए भाजपा मजबूती के साथ तैयार : सत्ती

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि उपचुनाव के लिए भाजपा मजबूती के साथ तैयार है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के लिए टिकटका फैसला जल्द होना है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस के पास न तो कोई नेता है और न ही नेतृत्व। उन्होंने कहा कि पूर्व के चुनावों की तरह कांग्रेस धर्मशाला और पच्छाद में जीत के लिए तरसती रहेगी।

जल्द किया जाएगा पार्टी प्रत्याशियों का चयन : राठौर

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों का चयन जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिसे भी हाईकमान टिकट देगा, उसके लिए सभी पार्टीजनों को तन-मन से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू कर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके साथ ही जल्द ही चुनाव प्रचार समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हीकेंद्रीय नेताओं की चुनावी जनसभाओं को भी जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है और जनता भी इसे भलीभांति जान चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!