हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस की विरासत: सुक्खू

Edited By Ekta, Updated: 23 Oct, 2019 10:04 AM

legacy of our senior congress workers sukhu

नादौन विधानसभा के सेरा गांव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पंचायतों से बुजुर्ग कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को पहले चरण में शाल पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक...

नादौन (जैन): नादौन विधानसभा के सेरा गांव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पंचायतों से बुजुर्ग कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को पहले चरण में शाल पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक नादौन सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चन्द ने की। इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के आए लगभग 200 वरिष्ठ बुजुर्ग कार्यकत्र्ताओं और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष पार्टी की सेवा के लिए दिए हैं।

कांग्रेस पार्टी जब भी सत्ता और विपक्ष में रही तो पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में संघर्ष किया। ऐसे कार्यकत्र्ताओं और उनके परिवारों का सम्मान होना चाहिए। नादौन विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में कुछ पंचायतों से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया है और आने वाले समय में भी अन्य चरणों में अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाएगा। विधायक सुक्खू ने कहा कि हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस की विरासत हैं बेशक अपनी उम्र के चलते यह लोग कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों में ज्यादा भाग नहीं ले सकते लेकिन फिर भी घर बैठे इनका मार्गदर्शन कांग्रेस पार्टी के लिए सर्वोपरी होता है। हमें प्रण करना चाहिए कि हम अपनी इस विरासत का सम्मान करें और उनके बताए गए मूल्यवान सुझावों का अनुसरण भी करें।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!