बारिश के बाद अब भूस्खलन का कहर जारी, चंबा के इस गांव के 4 घर खतरे में (PICS)

Edited By Ekta, Updated: 27 Sep, 2018 04:46 PM

landslide havoc now after rain

बारिश थमने के बाद अब भूस्खलन ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। चंबा जिला के कोाल पंचायत के कैंथली गांव में घर के आगे की दीवार भूस्खलन से 20 मीटर टूट गई जिसके चलते घरों में दरारें पड़ गई। भूस्खलन से  चार घरों को खतरा पैदा हो गया है। आपको बता दें कि...

चंबा (मोहम्मद आशिक): बारिश थमने के बाद अब भूस्खलन ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। चंबा जिला के कोाल पंचायत के कैंथली गांव में घर के आगे की दीवार भूस्खलन से 20 मीटर टूट गई जिसके चलते घरों में दरारें पड़ गई। भूस्खलन से चार घरों को खतरा पैदा हो गया है। आपको बता दें कि चार दिन पहले भारी बारिश के चलते कई जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई थी लेकिन अब साफ मौसम ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे मौसम साफ हो रहा है, वैसे-वैसे भूस्खलन का सिलिसला जारी है।
PunjabKesari

पिछले कल भी कई इलाकों में भूस्खलन से कई घरों की दीवारें टूट गई थी जिससे लोग परेशान हो गए थे। बदस्तूर आज भी भूस्खलन का सिलसिला जारी हो गया। सुबह करीब सात बजे कोहाल कैंथली गांव में भूस्खलन से जहां घर के आगे की दीवार टूट गई वहीं दूसरी तरफ इसके टूटने से चार घर भी खतरे की चपेट में आ गए हैं। लोग सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
PunjabKesari

चुराह के एसडीएम हेम चन्द वर्मा का कहना है कि गांव में भूस्खलन से दीवार टूटने की सूचना मिली है जिसके चलते कुछ घरों में दरारें पड़ गई हैं। इसके लिए सबंधित क्षेत्र के पटवारी को कह दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!