Breaking

Kishan Kapoor Last Rites: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री किशन कपूर, बेटे शाश्वत ने दी मुखाग्नि

Edited By Jyoti M, Updated: 02 Feb, 2025 03:50 PM

kishan kapoor s last rites in his native village

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद किशन कपूर का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे शाश्वत कपूर ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। बता दें कि 73 वर्षीय किशन कपूर ब्रेन हैमरेज के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे, जहां बीते कल...

हिमाचल डेस्क। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद किशन कपूर का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे शाश्वत कपूर ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। बता दें कि 73 वर्षीय किशन कपूर ब्रेन हैमरेज के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे, जहां बीते कल उन्होंने अंतिम सांस ली थी। शनिवार देर शाम उनकी पार्थिव देह को धर्मशाला उनके निवास स्थान दाडनू लाया गया। रविवार सुबह पैतृक गांव खनियारा में स्थित पटोला मैदान में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह को रखा गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। उसके बाद उनका मांझी खड्ड पर बने श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। 

उनके अंतिम संस्कार में कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इनमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, हमीरपुर से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, पूर्व मंत्री रमेश धवाला, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, विधायक पवन काजल, विधायक सुधीर शर्मा, विधायक जनक राज, विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक रीता धीमान, धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी व अन्य नेता मौजूद रहे।

किशन कपूर ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। किशन कपूर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक, राज्य सरकार में तीन बार मंत्री और कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र से एक बार सांसद रहे। 1998 से 2002 तक और 2007 से 2012 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार और 2017 से 2019 तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार में किशन कपूर मंत्री रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि किशन कपूर का निधन भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति है, क्योंकि वे पार्टी के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता थे। उनकी निष्ठा, कर्मठता और जनता के प्रति समर्पण ने उन्हें हमेशा लोगों के बीच लोकप्रिय बनाए रखा। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।


 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!