5 दिन बाद खड़ामुख-होली मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल, लूणा में वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही शुरू

Edited By Vijay, Updated: 08 Feb, 2023 11:10 PM

khadramukh holi road restored for small vehicles after 5 days

खड़ामुख-होली मार्ग 5 दिन बाद बुधवार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए आधिकारिक रूप से बहाल हो गया। इससे होली की तरफ फंसे छोटे वाहन मालिकों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार देर शाम को 2 टिप्परों के एक साथ गुजरने से यह वैली ब्रिज ध्वस्त हो गया था।

भरमौर (उत्तम): खड़ामुख-होली मार्ग 5 दिन बाद बुधवार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए आधिकारिक रूप से बहाल हो गया। इससे होली की तरफ फंसे छोटे वाहन मालिकों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार देर शाम को 2 टिप्परों के एक साथ गुजरने से यह वैली ब्रिज ध्वस्त हो गया था। उसके बाद मार्ग छोटे-बड़े वाहनों के लिए बंद हो गया था। हालांकि इस स्थान पर नया वैली ब्रिज बनना है लेकिन इसके लिए आवश्यक सामान तभी ढोया जा सकता है, जब लूणा पुल बनेगा। जब तक चोली पुल नहीं बनता, तब तक विभाग व प्रशासन बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए भी सड़क बनाने की योजना पर कार्य कर रहा है, जिसके लिए जेएसडब्ल्यू कंपनी प्रबंधन और डीसी चम्बा से भी चर्चा हुई है। चोली में नया वैली ब्रिज बनाने में समय लग सकता है तथा पुल टूटने से करीब एक दर्जन सरकारी एवं निजी बसें होली में फंसी हुई हैं।
PunjabKesari

उधर, लूणा में नए पुल के निर्माण के लिए सामग्री पहुंच गई है। बुधवार दोपहर बाद कांगड़ा से वैली ब्रिज का सामान लेकर गाडिय़ां लूणा पहुंचीं। इस बीच एनएच विभाग ने पुल के दोनों छोरों पर अवैंटमैंट का कार्य शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिनों के बाद पुल की जुड़ाई का कार्य भी शुरू हो जाएगा। शीतकालीन स्कूलों की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं। अधिकांश लोग निचले क्षेत्रों में गए हुए हैं, जो स्कूल खुलने से पहले अपने घरों को लौटेंगे। लूणा में बने वैकल्पिक पैदल पुल को भी बुधवार सुबह आधिकारिक रूप से खोल देने से लोगों ने राहत की सांस ली। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!