कांगड़ा अस्पताल के चारों तरफ रहेगी अब तीसरी आंख की नजर

Edited By kirti, Updated: 12 Jan, 2019 05:11 PM

kangra will remain around the hospital now

रोगी कल्याण समिति की बैठक कांगड़ा के सिविल अस्पताल में एस.डी.एम. कांगड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछले वर्ष के बजट के संदर्भ में चर्चा की गई। वहीं 92 लाख 20 हजार रुपए के वर्तमान बजट को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस बजट में दवाइयों को...

कांगड़ा : रोगी कल्याण समिति की बैठक कांगड़ा के सिविल अस्पताल में एस.डी.एम. कांगड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछले वर्ष के बजट के संदर्भ में चर्चा की गई। वहीं 92 लाख 20 हजार रुपए के वर्तमान बजट को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस बजट में दवाइयों को फ्री उपलब्ध करवाने के लिए 5 लाख रुपए का प्रावधान किया गया।

बैठक में अस्पताल परिसर में दुकानों के किराए में 10 प्रतिशत की वृद्धि करने तथा वहां पर जन औषधि केंद्र भी खोलने का निर्णय लिया गया। बजट में अस्पताल के चारों तरफ सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का भी प्रावधान रखा गया, ताकि अस्पताल के चारों तरफ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। एस.एम.ओ. कांगड़ा डा. विवेक कुमार करोल ने बताया कि इस बैठक में और भी कई चर्चाएं हुई हैं, जिन्हें शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस मौके पर बी.एम.ओ. तियारा स्नेहलता सूद, बी.डी.ओ. कांगड़ा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पं. वेद प्रकाश शर्मा और नप अध्यक्ष अशोक शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!