किसी भी धर्म को प्रभावित नहीं करेगा सीएए : परमार

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Dec, 2019 10:07 PM

kangra press conference vipin parmar caa rumors

कांगड़ा के विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम से जुड़ी कई प्रकार की अफवाहें और गलत सूचना फैलाई जा रही हैं।

कांगड़ा, (किशोर): कांगड़ा के विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम से जुड़ी कई प्रकार की अफवाहें और गलत सूचना फैलाई जा रही हैं। उन्होंने सीएए से जुड़े वास्तविक तथ्य सामने रखे। उन्होंने कहा कि यह संशोधन अधिनियम किसी भी धर्म के मौजूदा भारतीय नागरिकों को प्रभावित नहीं करता है। परमार ने कहा कि यह एक झूठ है कि सीएए 3 देशों पाकिस्तान, बंगलादेश व अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यकों पर लागू होगा। यह मुसलमानों सहित किसी भी धर्म के भारतीय नागरिक को प्रभावित नहीं करता है। उन्होंने कहा कि यह नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी भी क्षेत्र के भारतीय नागरिक या किसी धर्म विशेष पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालेगा। विपिन परमार ने कहा कि यह भारत अनेकता में एकता वाला देश होने के कारण अपनी अलग पहचान रखता है। संप्रभुता संपन्न और शाङ्क्षत प्रिय देश होने के कारण ही अन्य देश के लोग भी यहां की नागरिकता पाना चाहते हैैं। उन्होंने कहा कि लोग बहकावे में न आएं व स्वयं इस अधिनियम पर विचार करें।

कुछ भाजपाइयों ने मंडल कार्यकारिणी पर जताया रोष

वहीं प्रैस कॉन्फ्रैंस को पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार के सामने कांगड़ा भाजपा के पूर्व पदाधिकारी तथा कुछ अन्य भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने कांगड़ा मंडल की नई कार्यकारिणी पर रोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि मंडल कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं को विश्वास में लिए बिना किया गया है और न ही इस बारे उनके साथ कोई चर्चा की गई। इस पर मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं में ऐसा ही रोष रहा तो आने वाले समय में कांगड़ा में पार्टी को नुक्सान हो सकता है। उन्होंने सभी को एकजुट रहने का आह्वान किया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!