हिमाचल की कंचन देवी बनीं भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद की पहली महिला महानिदेशक

Edited By Vijay, Updated: 26 Dec, 2023 06:30 PM

kanchan devi from himachal become director general of icfre

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद देहरादून की नवनियुक्त महानिदेशक कंचन देवी हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा से हैं। देश की इस उच्च एवं अग्रणी संस्था की महानिदेशक बनने वाली वह पहली महिला भी हैं। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

शिमला (ब्यूरो): भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद देहरादून की नवनियुक्त महानिदेशक कंचन देवी हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा से हैं। देश की इस उच्च एवं अग्रणी संस्था की महानिदेशक बनने वाली वह पहली महिला भी हैं। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मंगलवार को अखिल भारतीय तकनीकी सेवाएं फोरम के पदाधिकारियों ने देहरादून में नवनियुक्त महानिदेशक कंचन देवी से मुलाकात की तथा उन्हें पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कंचन देवी भारतीय वन सेवा की मध्य प्रदेश काडर की अधिकारी हैं।

फोरम के अध्यक्ष आरके गुप्ता ने बताया कि कंचन देवी परिषद के महानिदेशक के पद पर नियुक्त होने से पूर्व परिषद में ही उपमहानिदेशक के पद पर कार्यरत थीं और वह परिषद के अनुसंधान एवं शिक्षा से जुड़ी हुई विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यों से भलीभांति परिचित हैं। इसलिए उनके इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त होने से परिषद को अनुसंधान एवं शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर निश्चय ही नए आयाम मिलेंगे।

फोरम ने महानिदेशक को भरोसा दिलाया कि तकनीकी सेवा अधिकारी एवं कर्मचारी उत्कृष्ट कार्य कर उनकी उम्मीद पर खरे उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान शिमला के मुख्य तकनीकी अधिकारी डाॅ. जोगिंद्र चौहान ने चम्बा से संस्थान का महानिदेशक बनने पर खुशी जताई तथा कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान शिमला शिमला से अखिल शर्मा, जोधपुर से सीएस व्यास, देहरादून से डाॅ. शैलेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!