शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमलकांत बत्रा पंचतत्व में विलीन

Edited By Vijay, Updated: 15 Feb, 2024 11:24 PM

kamalkant batra mergs into panchtattva

परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमलकांत बत्रा पंचतत्व में विलीन हो गईं। गुरुवार को कमलकांत बत्रा का अंतिम संस्कार पालमपुर में किया गया। कमलकांत बत्रा की पार्थिव देह को उनके पुत्र विशाल बत्रा ने मुखाग्नि थी।

पालमपुर (भृगु): परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमलकांत बत्रा पंचतत्व में विलीन हो गईं। गुरुवार को कमलकांत बत्रा का अंतिम संस्कार पालमपुर में किया गया। कमलकांत बत्रा की पार्थिव देह को उनके पुत्र विशाल बत्रा ने मुखाग्नि थी। इस दौरान कमलकांत बत्रा के पति गिरधारी लाल बत्रा, अन्य परिवारजन, सैन्य व नागरिक प्रशासन के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कमलकांत के निधन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी शोक जताया है। बता दें कि कमलकांत बत्रा का बुधवार को हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया था। 

वीरवार को कमलकांत बत्रा की पार्थिव देह को उनके निवास स्थान बंदला से सैन्य वाहन में पालमपुर श्मशानघाट लाया गया। इस दौरान सैन्य अधिकारियों तथा पालमपुर प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कमलकांत बत्रा की पार्थिव देह पर मुख्यमंत्री की ओर से भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने भी गिरधारी लाल बत्रा के निवास स्थान पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।

कमलकांत बत्रा के अंतिम संस्कार में नगर निगम महापौर गोपाल नाग, उपमहापौर राज कुमार, आयुक्त डाॅ. आशीष शर्मा, पार्षदगण, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विनय शर्मा, शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के भाई डाक्टर वैभव कालिया, शहीद मेजर सुधीर वालिया के बहनोई प्रवीण अहलूवालिया सहित कई गण्यमान्य व्यक्तियों ने अंतिम संस्कार में भाग लिया। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!