CM जयराम बोले- मजबूरी कोई नहीं, अनिल शर्मा को संभलने का दिया गया है मौका

Edited By Ekta, Updated: 11 Apr, 2019 10:29 AM

jairam said no compulsion

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के मामले में सरकार की कोई मजबूरी नहीं है। उन्हें संभलने का अवसर दिया गया है। वह भाजपा के सदस्य हैं, भाजपा के टिकट से उन्होंने चुनाव जीता है। उसमें पार्टी के लोगों ने पूरा सहयोग दिया है और...

पालमपुर (मुनीष दीक्षित): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के मामले में सरकार की कोई मजबूरी नहीं है। उन्हें संभलने का अवसर दिया गया है। वह भाजपा के सदस्य हैं, भाजपा के टिकट से उन्होंने चुनाव जीता है। उसमें पार्टी के लोगों ने पूरा सहयोग दिया है और उसके बाद उन्हें मंत्री भी बनाया गया है। जो हमारी पार्टी की व्यवस्था है, उसमें उन्हें भाजपा के लिए काम व प्रचार करना है। उसके बावजूद उनके बेटे को कांग्रेस का टिकट मिलना, ऐसी स्थिति में वह संकट में महसूस कर रहे हैं। उन्हें सोचने का समय दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि विचार करने के बाद जुटकर काम करें लेकिन लग रहा है कि वह निर्णय करने की स्थिति में नहीं हैं, मगर पार्टी निर्णय करने में सक्षम है। उन्हें फिर विचार करना चाहिए, हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते। 

अनिल शर्मा के कांग्रेस में जाने की चर्चा पर सी.एम. ने कहा कि यदि ऐसा होगा, वह कांग्रेस पार्टी में जाते हैं, तो उनकी विस सदस्यता भी चली जाएगी। वह कांग्रेस का प्रचार भी नहीं कर सकते हैं और न ही सदस्य बन सकते हैं। अगर बनेंगे तो एक और चुनाव मंडी का होगा। पालमपुर में पंजाब केसरी से बातचीत में सी.एम. जयराम ठाकुर ने कहा कि वह लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने चारों संसदीय क्षेत्रों का दौरा किया है। सभी लोकसभा क्षेत्रों में बहुत अच्छा माहौल है। प्रदेश की योजनाओं पर सी.एम. ने कहा कि देखिए, अभी सवा साल का कार्यकाल हुआ है, जिन योजनाओं को हमने शुरू किया, उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। आज जनमंच लोगों की समस्याओं के निदान के लिए एक सफल मंच बना है। भाजपा के संकल्प पत्र पर विपक्ष की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपनी कद-काठी के हिसाब से टिप्पणी करनी चाहिए। 

मोदी ही होंगे असली चेहरा 

लोकसभा चुनाव में इस बार भी नरेंद्र मोदी के दम पर ही वोट मांगने बारे उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव है। भाजपा के घोषित पी.एम. नरेंद्र मोदी हैं। पार्टी उनको आगे भी पी.एम. देखना चाहती है। उनका पांच साल का कार्यकाल व योजनाएं लोगों के दिलो-दिमाग में बैठ गई हैं। ऐसे में यहां भी उनका चेहरा ही आगे है। प्रचार में प्रदेश के सवा साल के कार्यकाल की बहुत सारी योजनाओं का भी जिक्र होगा। 

चंदेल पर टिप्पणी नहीं, वह अपना बहुत नुक्सान कर चुके 

सुरेश चंदेल के हमीरपुर से आजाद उम्मीदवार उतरने की अटकलों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर वह अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। सुरेश चंदेल अपना बहुत नुक्सान कर चुके हैं। वह निर्णय लेने में स्वतंत्र हैं, लेकिन राजनीति में यहां-वहां टिकट लेना स्वस्थ परंपरा नहीं है। 

दोनों विधायक कर रहे समर्थन 

आजाद विधायकों के भाजपा के करीब आने व उनके हलकों में भाजपा नेताओं के पीछे होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां भी ऐसी परिस्थितियां होती हैं, आजाद उम्मीदवार चुनाव जीतता है और वहां पार्टी के लोग चुनाव हारते हैं तो थोड़ी पीड़ा होती है लेकिन देहरा व जोङ्क्षगद्रनगर के दोनों विधायक भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। दोनों सारी कार्रवाई में सहयोग करते हैं। इसमें कहीं बहुत बड़ी दिक्कत नहीं आ रही है। जो सामंजस्य बढ़ाने की जरूरत पड़ रही है, उस पर काम किया जा रहा है।  

कांग्रेस की पहली बार देखी ऐसी स्थिति 

कांग्रेस में पहली बार टिकट को लेकर ऐसी स्थिति देखी है कि यहां कांग्रेस नेता टिकट लेने नहीं बल्कि टिकट न मिले, इसके लिए भाग रहे हैं। कोई विदेश चला जा रहा है, तो कोई टिकट दूसरे को देने की वकालत कर रहा है। इससे ही साफ  है कि हालात क्या हैं। 

ईमानदारी-शराफत सबके पास नहीं होती

वीरभद्र सिंह द्वारा उन्हें ईमानदार व शरीफ  इंसान कहने तथा शराफत से प्रदेश नहीं चलता के बयान पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ईमानदारी व शराफत सबके पास नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है कि यह मेरे पास है और इसे विपक्ष के नेता भी मानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक प्रदेश में विकास की बात है तो कभी भी विकास में शराफत आड़े नहीं आई है और इसकी मिसाल भी हम देंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!