सिंचाई मंत्री बोले-प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं, कांग्रेस गुटों में बंटी

Edited By Vijay, Updated: 14 Nov, 2018 10:17 PM

irrigation minister target the congress

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, सैनिक कल्याण तथा बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने नालागढ़ के तहत चौकीवाला में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो 9 माह के कार्यकाल में केंद्र...

बी.बी.एन.: सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, सैनिक कल्याण तथा बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने नालागढ़ के तहत चौकीवाला में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो 9 माह के कार्यकाल में केंद्र से 9,000 करोड़ से ज्यादा की धनराशि विकास कार्यों के लिए लाए हैं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ व दून की खड्डों का चैनेलाइजेशन किया जाएगा और सिंचाई व पेयजल की नई स्कीमों व अपग्रेडेशन के लिए धन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ करार देते हुए कहा कि वे लोकसभा चुनावों में जी जान से कार्य करें व प्रदेश व कें द्र सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

केंद्र में मोदी, प्रदेश में जयराम सरकार का बेहतरीन काम
उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में जयराम सरकार बेहतरीन काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है क्योंकि कांग्रेस गुटों में बंट चुकी है और कांग्रेस के कई धड़े आपसी लड़ाई में ही व्यस्त हैं। उन्होंने बी.बी.एन.डी.ए. के सदस्य हरबंस पटियाल द्वारा उठाए गए नालागढ़-ढेरोवाल सड़क के खस्ताहालत के मुद्दे पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तुरंत सड़क की मुरम्मत करने के निर्देश दिए।

ये रहे मौके पर मौजूद
इससे पूर्व नालागढ़ मंडल भाजपा के पदाधिकारियों व बी.बी.एन.डी.ए. के सदस्य हरबंस पटियाल ने शॉल व टोपी पहनाकर मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, पूर्व विधायक दून विनोद चंदेल, भाजपा मंडल नालागढ़ के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, बी.बी.एन.डी.ए. के सदस्य हरबंस पटियाल व आशुतोष वैद्य, बी.डी.सी. अध्यक्ष गुरबक्श चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता रूप नारायण भरतिया सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!