कार्यालय आने से पहले जल शक्ति विभाग के कर्मियों को दिखानी होगी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 26 Nov, 2020 10:56 AM

iph personnel will have to show the corona test report before coming to office

जिला में कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते जल शक्ति विभाग धर्मशाला भी सचेत हो गया है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग ने सभी कर्मचारियों को कोविड-19 के टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। अब कार्यालयों में प्रवेश से पहले विभाग के कर्मचारियों को...

धर्मशाला (कर्मपाल): जिला में कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते जल शक्ति विभाग धर्मशाला भी सचेत हो गया है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग ने सभी कर्मचारियों को कोविड-19 के टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। अब कार्यालयों में प्रवेश से पहले विभाग के कर्मचारियों को कोविड-19 के टेस्ट की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। जल शक्ति विभाग धर्मशाला के एक्सीयन एस.के. ठाकुर ने बताया कि सभी कर्मचारियों को कोविड-19 के टेस्ट करवाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 30 कर्मियों के सैंपल लिए गए हैं जिनकी रिपोर्ट वीरवार शाम तक आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यदि किसी कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों व नियमों का पालन करना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!