International Mahashivratri Festival: मंडी में गूंजीं देव ध्वनियां, शाही अंदाज में निकली राज देवता माधोराय की मध्य जलेब

Edited By Vijay, Updated: 02 Mar, 2025 06:54 PM

international mahashivratri festival

अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की मध्य जलेब रविवार को बाद दोपहर धूमधाम से निकली। बजंतरियों-देवलुओं के साथ हजारों लोग देव परंपरा के गवाह बने। जलेब में प्राचीन परंपरा के अनुसार देवी-देवताओं ने शिरकत की।

मंडी (रजनीश हिमालयन): अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की मध्य जलेब रविवार को बाद दोपहर धूमधाम से निकली। बजंतरियों-देवलुओं के साथ हजारों लोग देव परंपरा के गवाह बने। जलेब में प्राचीन परंपरा के अनुसार देवी-देवताओं ने शिरकत की। मध्य जलेब के दौरान लोगों ने राज देवता माधोराय की पालकी के साथ अन्य देवी-देवताओं के रथ पर फूलों की बारिश की। जलेब से पहले मुख्यातिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजदेवता माधोराय के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। इसके बाद माधोराय मंदिर से मंत्री जलेब में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यातिथि खुली जीप में जलेब के साथ पड्डल मैदान पहुंचे। 
PunjabKesari

देवता छांजणू-छमांहू ने किया जलेब का नेतृत्व
दूसरी जलेब का नेतृत्व सराज घाटी के देवता छांजणू-छमांहू ने किया। उनके पीछे मार्कंडेय, देव विष्णु मतलोडा, ऋषि पराशर, देवी अंबिका थट्टा डाहर, शैटी नाग, मगरु महादेव, देव बायला नारायण, चपलांदू नाग, बिठु नारायण, लक्ष्मी नारायण, देव हुरंग नारायण, देव पशाकोट, देव चुंजवाला, देव तुंगासी, देव गणपति, देव टुंडीवीर समेत अन्य देवी-देवता अपने अपने देवलुओं के साथ मध्य जलेब में शामिल हुए। प्रशासन के अधिकारियों, देवता समिति के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने रंग-बिरंगी पगड़ियां पहन जलेब में शिरकत की। जलेब के दौरान देवताओं के वाद्य यंत्रों से निकलने वाली देव ध्वनियों पर देवताओं संग देवलुओं ने जमकर नाचते रहे।
PunjabKesari

मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव को नई ऊंचाइयां देने का करेंगे प्रयास : अग्निहोत्री
अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब पड्डल में पहुंचने के बाद जनसभा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव हमारी आस्था का प्रतीक है। शिवरात्रि महोत्सव में इस देवभूमि में देवताओं का समागम पूरे भारत में हिमाचल को पहचान दिलाता है। मंडी शिवरात्रि हो या कुल्लू दशहरा और मिंजर, यहां आयोजित होने वाले मेले हमारे प्रदेश की शान हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में आयोजित ब्यास आरती अब लंबे समय तक आयोजित की जाएगी और आने वाले समय में प्रयास किया जाएगा की यहां ब्यास आरती घाट बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव को नई ऊंचाइयां देने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
PunjabKesari

स्थानीय कलाकारों को कार्यक्रमों में उपलब्ध करवाएंगे समुचित मंच
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाषा विभाग हिमाचल में जितने भी त्यौहार होते हैं, उनकी तारीखों और कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर एक सूची तैयार कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के स्थानीय कलाकारों को इन त्यौहारों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में समुचित मंच उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों को इस ढंग से रोपवे से जोड़ा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे। इससे पहले उन्होंने टारना में श्यामाकाली मंदिर, अराध्य बड़ा देव कमरूनाग और भीमाकाली मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और प्रकाश चौधरी, डीसी अपूर्व देवगन, एसपी साक्षी वर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!