Edited By Vijay, Updated: 06 Oct, 2022 10:38 PM

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव यानी देव महाकुम्भ के आज दूसरे दिन ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह के अस्थायी शिविर से भगवान नरसिंह की शाही जलेब धूमधाम से निकली। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने...
कुल्लू (दिलीप): अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव यानी देव महाकुम्भ के आज दूसरे दिन ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह के अस्थायी शिविर से भगवान नरसिंह की शाही जलेब धूमधाम से निकली। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने नरसिंह भगवान की पालकी में सवार होकर ढाल व तलवार को पकड़कर दशहरा मैदान के चारों तरफ सुरक्षा घेरा लगाया। इस दौरान जिला मुख्यालय के साथ लगते महाराजा घाटी के देवताओें ने भी भगवान नरसिंह की शाही जलेब में शिरकत की और ऐतिहासिक ढापुलर मैदान का चक्कर लगाकर सुरक्षा घेरा बनाया। भगवान नरसिंह की शाही जलेब में शामिल हुए देवी-देवताओं के साथ आए कारकून और हारियान भी ढाेल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नाचत-गाते हुए दिखाई दिए।

भगवान नरसिंह के जलेब के बारे में जानकारी देते हुए भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि दशहरा उत्सव की प्राचीन परंपरा को अच्छी तरह से निभाया जा रहा है और आज कुल्लू दशहरा का दूसरा दिन है। उन्होंने कहा कि आज भगवान नरसिंह की जलेब धूमधाम से निकाली गई। उन्होंने बताया कि आज निकाली गई जलेब में शिरकत आने आए महाराजा कोठी के देवी-देवताओं और उनके कारकूनों और हारियानों ने शिरकत कर ढालपुर मैदान का पूरा चक्कर लगाया। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा में अगले पांच दिनों तक भगवान रघुनाथ की जलेब निकाली जाती है और एक रक्षा चक्कर लगाया जाता है। यह रक्षा चक्कर बीमारी या किसी तरह की अनहोनी से रक्षा करता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here