सोलन के बरोटीवाला में अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई बस, एक बच्ची व 5 दोपहिया वाहनों को रौंदा

Edited By Vijay, Updated: 12 May, 2024 02:56 PM

bus collided from truck child girls and 5 two wheelers crushed

सोलन जिला के बरोटीवाला में एक सड़क हादसा पेश आया है। जानकारी के अनुसार कोटला-हरिपुर रोड पर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।

सोलन (बस्सी): सोलन जिला के बरोटीवाला में एक सड़क हादसा पेश आया है। जानकारी के अनुसार कोटला-हरिपुर रोड पर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस दौरान बस ने पैदल जा छोटी बच्ची व सड़क किनारे खड़े 5 दोपहिया वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। हादसे में बस के चालक को भी चोटें आईं हैं तथा उसका उपचार निजी में किया जा रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस थाना की एक टीम मौके पर पहुंच गई है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हादसे का कारण फिलहाल बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, जिसके बारे में जांच की जा रही है। हादसे के दौरान बस हरिपुर से झाड़माजरी की तरफ आ रही थी। उक्त हादसा कोटला गांव में एक होटल के सामने पेश आया है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!