रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से हिमाचल के 2 पुलों का लोकार्पण रद्द

Edited By prashant sharma, Updated: 24 Sep, 2020 06:28 PM

inauguration of 2 himachal bridges canceled

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के चलते प्रस्तावित सभी कार्यक्रम रद्द हो गए है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरवार को हिमाचल के 2 बड़े पुलों दारचा व पलचान का वर्चुअल लोकार्पण करना था।

मनाली (ब्यूरो) : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के चलते प्रस्तावित सभी कार्यक्रम रद्द हो गए है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरवार को हिमाचल के 2 बड़े पुलों दारचा व पलचान का वर्चुअल लोकार्पण करना था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में मनाली से ऑनलाइन जुड़ना था, लेकिन अभी सभी कार्यक्रम रद्द हो गए हैं। रक्षा मंत्री ने वीरवार को मनाली-लेह मार्ग पर बने पुलों का लोकार्पण करना था। इसके लिए प्रदेश सरकार सहित बीआरओ ने तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन कार्यक्रम रद्द हो जाने से अब पुलों का लोकार्पण भी लटक गया है। मनाली-लेह मार्ग पर बने दोनों पुल सीमावर्ती क्षेत्रों लेह-लद्दाख तक पहुंचने में मददगार साबित होंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!