सुरेश कश्यप बोले-नगर निगम चुनाव पार्टी चिह्न पर हों तो भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत

Edited By Vijay, Updated: 12 Jan, 2021 09:28 PM

if municipal elections on party symbol then bjp will get strong majority

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा की प्रचंड लहर से डर गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने 75 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने जयराम ठाकुर सरकार के 3...

शिमला (हैडली): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा की प्रचंड लहर से डर गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने 75 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने जयराम ठाकुर सरकार के 3 वर्ष के सकारात्मक कार्य पर मोहर लगाई है और सरकार की साफ नियत और स्पष्ट नीति को सराहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जन हितैषी नीतियों में पूर्ण विश्वास है, यह ऐसी सरकार है जिसने सभी वर्गों का सामान विकास किया है। जयराम सरकार ने घर-घर तक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है, जिसका प्रमाण इन चुनावों में सामने आ रहा है।

कांग्रेस को एमरजैंसी के समय से है लोकतंत्र की हत्या की आदत 

उन्होंने कहा कि सरकार का इन चुनावों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं है, यह सिर्फ  कांग्रेस पार्टी की बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर लोकतंत्र की हत्या का आरोप सरकार पर लगा रहे हैं तो उनको भाजपा स्पष्ट करना चाहती है कि लोकतंत्र की हत्या की आदत तो कांग्रेस को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगी एमरजैंसी के समय से है।

पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी खो चुकी है अपनी जमीन

उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकप्रिय राजनीतिक दल है और आने वाले समय में अगर नगर निगम चुनाव पार्टी चिह्न पर भी हो तो भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी अपनी जमीन खो चुकी है और आने वाली 17,19,21 और 23 तारीख को कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ जाएगा जब कांग्रेस को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ेगा, जनता कांग्रेस को हर पैमाने पर जवाब देने के लिए बैठी है।

सीएम पर टिप्पणी के लिए जनता से माफी मांगें कांग्रेस के युवा नेता

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मुख्यमंत्री के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी बंद कर देनी चाहिए और अपने शब्दों का चयन भी ठीक करना चाहिए, कांग्रेस के एक युवा नेता ने जिस प्रकार से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ  टिप्पणी की है वह निंदनीय है उनको तुरंत जनता के समक्ष माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी कांग्रेसी नेताओं की दरिद्र मानसिकता को दर्शाता है मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक लोकप्रिय नेता है और उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश नई बुलंदियों को हासिल कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!