'अनिल शर्मा में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दे BJP की सदस्यता से'

Edited By kirti, Updated: 13 Apr, 2019 01:07 PM

if anil sharma has some ethics left then resign

प्रदेश भाजपा महासचिव चंद्र मोहन ठाकुर ने कहा है कि अनिल शर्मा में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए। आधा कांग्रेसी और आधा भाजपा का कंही का भी कोई भी अस्तित्व नहीं है। अनिल शर्मा ने भाजपा की सदस्यता लेकर मंडी सदर से...

शिमला(योगराज): प्रदेश भाजपा महासचिव चंद्र मोहन ठाकुर ने कहा है कि अनिल शर्मा में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए। आधा कांग्रेसी और आधा भाजपा का कंही का भी कोई भी अस्तित्व नहीं है। अनिल शर्मा ने भाजपा की सदस्यता लेकर मंडी सदर से भाजपा की बदौलत चुनाव जीता जिसके बाद भाजपा सरकार ने अनिल शर्मा को सम्मान देते हुए ऊर्जा मंत्री का पद दिया। लेकिन अनिल शर्मा के बेटे कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा को तय करना होगा कि या तो पूरी तरह से भाजपा में रहे या कांग्रेस पार्टी में जाए। भाजपा ने अनिल शर्मा से इस्तीफे की मांग करता है।पंडित सुखराम मंडी में अपनी लोकप्रियता की बात करती है तो अनिल शर्मा इस्तीफा देकर चुनाव लड़े। जनता उनकी लोकप्रियता का जवाब दे देगी।
PunjabKesari
उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अगर अनिल शर्मा भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें भाजपा का विद्यायक होने के नाते मंडी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करना होगा। इसके बाद भी अगर अनिल शर्मा भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देती है तो पार्टी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर सकती है। वंही उनहोंने कहा कि अनिल शर्मा को बंद कमरे से अपने बेटे का प्रचार करने के बजाय भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर खुले तौर पर प्रचार करना चाहिए। अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा भाजपा से टिकट को मनाग कर रहे थे जिसे भाजपा ने मना कर दिया क्योंकि भाजपा परिवारवाद के बजाय संगठन के नियमों के अनुसार चलती है। इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। यह लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच की लड़ाई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!