कुमारसैन में खुलेगा HRTC का सब डिपो, सीएम सुक्खू ने बस स्टैंड का किया लोकार्पण

Edited By Vijay, Updated: 15 Mar, 2024 08:55 PM

hrtc sub depot to open in kumarsain cm inaugurates bus stand

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शुक्रवार को कुमारसैन का दौरा किया इस दौरान उन्होंने 4.93 करोड़ की लागत से निर्मित बस स्टैंड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक कुलदीप सिंह राठौर की मांग पर...

कुमारसैन (सोनी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शुक्रवार को कुमारसैन का दौरा किया इस दौरान उन्होंने 4.93 करोड़ की लागत से निर्मित बस स्टैंड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक कुलदीप सिंह राठौर की मांग पर कुमारसैन में एचआरटीसी का सब डिपो खोलने की घोषणा की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का यहां पहुंचने पर ढोल नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव रूपेश कंवल, प्रधान परिषद के अध्यक्ष विनोद कंवर, कांग्रेस जोन अध्यक्ष प्रवीण वर्मा, युवा कांग्रेस कुमारसैन अध्यक्ष निखिल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बीडीसी राजेश कुमार, व्यापार मंडल सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!