HRTC की JCC को निगम प्रबंधन ने दिया बड़ा झटका, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Oct, 2017 11:57 AM

hrtc of jcc to corporate management gave it big shock

हिमाचल पथ परिवहन निगम की जे.सी.सी. को निगम प्रबंधन ने चुनावी वर्ष में बड़ा झटका दिया है।

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम की जे.सी.सी. को निगम प्रबंधन ने चुनावी वर्ष में बड़ा झटका दिया है। निगम के जे.सी.सी. के पदाधिकारियों समेत 12 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इन कर्मचारियों में इंस्पैक्टर से लेकर कारपेंटर तक तबादले किए गए हैं। निगम प्रबंधन ने 11 जून 2016 को हुई बी.ओ.डी. की बैठक में हुए निर्णय को एक वर्ष बाद लागू किया है। हालांकि 11 जून के बाद एक वर्ष की अवधि में निगम की करीब 10 बी.ओ.डी. की बैठकें हो चुकी हैं लेकिन चुनावी वर्ष में किसी भी कर्मचारी को इस तरह से तबादले की उम्मीद नहीं थी। निगम के जिन कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं इसमें हैड ऑफिस में सेवाएं दे रहे जे.सी.सी. के प्रधान सब इंस्पैक्टर देवराज का तबादला चम्बा किया गया है। इसी तरह से कई अन्य कर्मचारी नेताओं को भी शिमला डिवीजन से दूसरे डिवीजन के लिए बदला गया है। 


इन्हें किया ट्रांसफर
इसके तहत लोकल यूनिट में सेवाएं दे रहे अन्य कर्मचारी नेता कंडक्टर नीलकमल का तबादला ऊना के लिए किया गया है। इसी तरह जे.सी.सी. के सदस्य कंडक्टर खेमेंद्र गुप्ता को लोकल यूनिट से बदलकर पठानकोट भेजा गया है। हरिलाल कंडक्टर को लोकल यूनिट से चम्बा के लिए बदला गया है। मैकेनिक राजेंद्र कुमार सचिव जे.सी.सी. का तबादला लोकल यूनिट से पठानकोट के लिए किया गया है। हरदयाल सिंह कंडक्टर को परवाणु से ऊना भेजा गया है। कारपेंटर पर कार्यरत नानक चंद की बदली परवाणु से चम्बा के लिए की गई है। इंस्पैक्टर जसमेर राणा को पालमपुर से नाहन के लिए ट्रांसफर किया गया है। चालक सत्याप्रकाश का तबादला डी.डब्ल्यू. तारादेवी से देहरा के लिए किया गया है। चालक पवन कुमार की तबादला डी.डब्ल्यू तारादेवी से ऊना के लिए किया गया है। परिचालक कुशाल सिंह को तारादेवी से देहरा के लिए ट्रांसफर किया गया है। कुल्लू में सेवाएं दे रहे बुकिंग क्लर्क को नाहन भेजे जाने के आदेश हुए हैं।


प्रबंधन के आदेशों से मचा हड़कंप
निगम के निदेशक की ओर से जारी आदेश तुरंत प्रभाव से प्रभावी हो गए हैं। 28 सितम्बर को जारी इन आदेशों के मुताबिक कर्मचारियों को आज शनिवार तक नए स्थान पर ज्वाइनिंग करनी होगी। अगर संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक इन कर्मचारियों को निर्धारित अवधि के दौरान रिलीव नहीं करते हैं तो ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों सहित क्षेत्रीय प्रबंधक की सितम्बर माह का वेतन रोक दिया जाएगा। ऐसे में क्षेत्रीय प्रबंधकों में भी इन आदेशों के बाद हड़कंप मच गया है। प्रबंध निदेशक की ओर से जारी आदेशों में ये स्पष्ट किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!