Shimla: HRTC कर्मियों के खाते में 12 दिन बाद आई सैलरी, एक माह का DA मिलने से हुए मायूस

Edited By Vijay, Updated: 12 Nov, 2025 06:04 PM

hrtc employees received their salaries

एचआरटीसी कर्मियों को 12 दिन बाद वेतन जारी हो गया है। बुधवार को एचआरटीसी के 11 हजार कर्मचारियों व अधिकारियों के बैंक खाते में मासिक वेतन आ गया है।

शिमला (राजेश): एचआरटीसी कर्मियों को 12 दिन बाद वेतन जारी हो गया है। बुधवार को एचआरटीसी के 11 हजार कर्मचारियों व अधिकारियों के बैंक खाते में मासिक वेतन आ गया है। निगम प्रबंधन ने इन्हें डीए की किस्त भी जारी कर दी है। प्रबंधन ने अक्तूबर महीने का 3 प्रतिशत डीए नवम्बर महीने के वेतन के साथ नकद दिया है।

अप्रैल से सितम्बर महीने तक के डीए का जो एरियर मिलना था वह अभी तक जारी नहीं किया है। न ही इस संबंध में कोई आदेश दिए हैं। इसको लेकर कर्मचारी खुद को ठगा-सा महसूस कर रहे हैं। राज्य सरकार ने दीवाली से पूर्व कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए की किस्त जारी की थी। अन्य विभागों में कर्मचारियों को यह डीए एक महीने के वेतन के साथ व पिछला एरियर एक साथ जारी किया गया था।

हिमाचल परिवहन कर्मचारी महासंघ (इंटक) का प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी अध्यक्ष समर चौहान की अध्यक्षता में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिला था। उन्होंने सरकार से मांग उठाई थी कि उन्हें भी अन्य विभागों के कर्मचारियों की तर्ज पर डीए जारी किया जाए। निगम प्रबंधन ने अधिसूचना में ही स्पष्ट कर दिया था कि केवल एक महीने का ही डीए नकद जारी होगा। बाकी बकाया कब जारी किया जाएगा इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। निगम की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। निगम प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि सभी कर्मचारियों को सारे वित्तीय लाभ जो देय हैं वे दिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!