Edited By Ekta, Updated: 17 Oct, 2018 01:44 PM
सोलन जिले के नालागढ़ में बुधवार को एक एचआरटीसी बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में बस चालक भी शामिल है। घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा जोघों के पास हुआ है। हादसे के...
सोलन (आदित्य): सोलन जिले के नालागढ़ में बुधवार को एक एचआरटीसी बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में बस चालक भी शामिल है। घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा जोघों के पास हुआ है।
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई और घटना की जांच कर रही है। बताया जाता है कि हादसे के समय बस (एचपी 12 ई 6745) राम शहर से बाया जोघों होकर नालागढ़ की तरफ जा रही थी तभी अचानक बस के चालक ने एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।