Miss India Beauty Queen Contest में छाई हिमाचली बेटी, रोशन किया देश का नाम (Video)

Edited By Vijay, Updated: 28 Dec, 2018 03:34 PM

चम्बा की बेटी जीनिया शर्मा ने पहली बार मिस इंडिया ब्यूटी क्वीन कॉन्टैस्ट 2018 में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीतकर प्रदेश और जिला का नाम रोशन किया है। जीनिया शर्मा इससे पहले मिस इंडिया क्यूट स्माइल का खिताब भी अपने नाम करवा चुकी हैं।

चम्बा (अमृत पाल): चम्बा की बेटी जीनिया शर्मा ने पहली बार मिस इंडिया ब्यूटी क्वीन कॉन्टैस्ट 2018 में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीतकर प्रदेश और जिला का नाम रोशन किया है। जीनिया शर्मा इससे पहले मिस इंडिया क्यूट स्माइल का खिताब भी अपने नाम करवा चुकी हैं। यह पहला मौका है जब किसी लड़की ने अपने जोहर का लोहा मनवाते हुए न केवल अपने जिला बल्कि प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन करते हुए यह विख्याति हासिल की है।
PunjabKesari

पेशे से अध्यापिका हैं जीनिया शर्मा

जीनिया शर्मा पेशे से अध्यापिका हैं इसी के साथ-साथ अपने आप को सुंदरता के मंच पर निखारते हुए उन्होंने ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अंतर्राष्ट्रीय कोरियोग्राफर को देती हैं। ये खिताब जीतने के बाद जीनिया को अब वीडियो सॉन्ग के अलावा मूवीज का भी ऑफर आया है।
PunjabKesari

जिनिया शर्मा का खिताब जीतना कबिलेतारीफ

इस मौके पर जिलाधीश हरिकेश मीणा, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित चम्बा के विजय शर्मा के अलावा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे। विजय शर्मा ने जिनिया की तारीफ करते हुए कहा कि चम्बा जैसे सबसे पिछड़े क्षेत्र में इस तरह का जोहर दिखाना वास्तव में कबिलेतारीफ है। वहीं अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता भी फूले नहीं समा रहे हैं।|
PunjabKesari

लड़कों से कम नहीं हैं लड़कियां

जीनिया शर्मा के पिता की मानें तो आज के दौर में लड़कियां लड़कों से कम नहीं हैं इसलिए बच्चों को किसी भी काम से न रोकें। इससे पहले जीनिया शर्मा ने करीब डेढ़ महीने पहले नॉर्थ इंडिया ग्रैंड फिनाले ब्यूटी कॉन्टैस्ट में भाग लेते हुए सैकेंड रनरअप का खिताब हासिल किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!