कांग्रेस के 6 बागियों घर पर CRPF का पहरा, CM सुक्खू ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में फूंका चुनावी बिगुल, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 15 Mar, 2024 12:30 AM

himachal top 10 news

सीआरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में चल रहे कांग्रेस के बागियों के घरों की सुरक्षा भी अब केन्द्रीय रिजर्व बल के हवाले हो गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में चुनावी बिगुल फूंक दिया। लोकसभा...

शिमला (ब्यूरो): सीआरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में चल रहे कांग्रेस के बागियों के घरों की सुरक्षा भी अब केन्द्रीय रिजर्व बल के हवाले हो गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में चुनावी बिगुल फूंक दिया। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और शिमला से सांसद सुरेश कश्यप का टिकट फाइनल होने के बाद शेष बची 2 सीटों पर मंथन जारी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के क्या हालात हैं, यह जगजाहिर है। एसएमसी और जेओए आईटी के बाद अब जेबीटी प्रशिक्षु 1100 से ज्यादा पदों का रिजल्ट निकालने की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर हैं। प्रदेश सरकार के अहम विभाग सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक पद पर वीरवार को आरती गुप्ता की नियुक्ति हुई। कांगड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया मुख्य सचेतक नहीं, बल्कि उप मुख्य सचेतक होंगे। मुख्यमंत्री ने पालमपुर, जयसिंहपुर और सुलह विधानसभा क्षेत्रों में 509 करोड़ 18 लाख रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाल योगी बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में वीरवार को पूजा-अर्चना, हवन और झंडा रस्म के साथ चैत्र मास मेलों का शुभारंभ हुआ। ऊना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे की खेप के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

कांग्रेस के 6 बागियों सहित 3 आजाद व एक भाजपा विधायक के घर पर CRPF का पहरा
सीआरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में चल रहे कांग्रेसी बागियों के घरों की सुरक्षा भी अब केन्द्रीय रिजर्व बल के हवाले हो गई है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद केन्द्रीय सुरक्षा एजैंसियों के घेरे में पहले चंडीगढ़, फिर उत्तराखंड के ऋषिकेष और अब दिल्ली पहुंचे बागियों के घरों की सुरक्षा का दायित्व भी केन्द्र सरकार ने लिया है। 

सीएम सुक्खू ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में फूंका चुनावी बिगुल, बागियों व भाजपा पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में चुनावी बिगुल फूंक दिया। जयसिंहपुर, पालमपुर तथा सुलह विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रवास के दौरान उन्होंने न केवल कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा पर धन बल के उपयोग का आरोप लगाया अपितु बागी विधायकों पर कांग्रेस से छल करने का आरोप लगाते हुए जनता से लोकसभा चुनाव में ऐसे सभी लोगों को धूल चटाने का आह्वान किया।

भाजपा की 2 टिकटों पर माथापच्ची जारी, कांग्रेस प्रत्याशियों पर जल्द होगी चर्चा
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और शिमला से सांसद सुरेश कश्यप का टिकट फाइनल होने के बाद शेष बची 2 सीटों पर मंथन जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा की शेष बची 2 टिकटों पर अगली या फिर अंतिम सूची में मुहर लग सकती है। उधर, प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस में अभी प्रत्याशियों के लिए आवेदन मांगे जाने की प्रक्रिया ही पूरी हो पाई है।

कांग्रेस सरकार में केवल एक-दूसरे को नीचा दिखाने का किया जा रहा काम : अनुराग
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के क्या हालात हैं, यह जगजाहिर है। यहां बात विकास की नहीं हो रही बल्कि एक-दूसरे को नीचा दिखाने का ही काम किया जा रहा है। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर में नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त अभियान में हजारों युवाओं की बाइक रैली को रवाना करने के उपरांत पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कही।

एसएमसी व जेओए आईटी के बाद अब जेबीटी प्रशिक्षु आंदोलन की राह पर, अनशन की दी चेतावनी
एसएमसी और जेओए आईटी के बाद अब जेबीटी प्रशिक्षु 1100 से ज्यादा पदों का रिजल्ट निकालने की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर हैं। प्रशिक्षुओं ने स्पष्ट कहा है कि यदि विभाग ने 20 मार्च से पहले काऊंसलिंग का रिजल्ट नहीं निकाला तो वे अनशन पर बैठ जाएंगे। पिछले 5 महीने से वे इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

आरती गुप्ता बनीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक
प्रदेश सरकार के अहम विभाग सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक पद पर वीरवार को आरती गुप्ता की नियुक्ति हुई। यह विभाग की दूसरी महिला हैं जो इस पद पर नियुक्त हुई हैं। इन्होंने अपनी शुरूआत आकाशवाणी शिमला के कार्यक्रम बालगोपाल व युववाणी से की थी। इसके अलावा थिएटर रंगमंच में भी इनकी काफी रुचि थी। 

पहले दिन मुख्य सचेतक तो दूसरे दिन उप मुख्य सचेतक बन गए केवल सिंह पठानिया
कांगड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया मुख्य सचेतक नहीं, बल्कि उप मुख्य सचेतक होंगे। यानी उनके सरकारी मुख्य सचेतक बनने की जो अधिसूचना गत बुधवार को जारी की गई थी, उसे वीरवार को संशोधित करके उप मुख्य सचेतक कर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर, पालमपुर व सुलह में किए करोड़ों रुपए के उद्घाटन व शिलान्यास
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पालमपुर, जयसिंहपुर और सुलह विधानसभा क्षेत्रों में 509 करोड़ 18 लाख रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। उन्होंने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 140 करोड़ 67 लाख रुपए, पालमपुर क्षेत्र में 302 करोड़ 51 लाख रुपए तथा सुलह विधानसभा क्षेत्र में लगभग 66 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यास किए। 

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में झंडा रस्म के साथ चैत्र मास मेले शुरू
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाल योगी बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में वीरवार को पूजा-अर्चना, हवन और झंडा रस्म के साथ चैत्र मास मेलों का शुभारंभ हजारों भक्तों की मौजूदगी में हो गया। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने मंदिर के मुख्य धूने में पूजा-अर्चना और हवन कर ध्वजारोहण की रस्म अदा की।

ऊना के बरनोह में कार से 17.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर के 4 युवक गिरफ्तार
ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए अभियान में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 4 आरोपियों से 17.60 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आल्टो कार ऊना से हमीरपुर की तरफ आ रही है, जिसमें 4 युवक सवार हैं। सूचना के आधार पर बरनोह के निकट जब इस कार को रोका और तलाशी ली तो इसमें यह चिट्टा बरामद किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!