Himachal: काम पर गया था परिवार, पीछे से चोरों ने साफ कर दिया घर

Edited By Jyoti M, Updated: 27 Dec, 2025 01:41 PM

himachal thieves stole jewelry from a house in doli village

नादौन शहर के वार्ड नंबर-6 में बस अड्डा के निकट अम्ब मार्ग किनारे डोली घराणा में स्थित एक घर में चोरों ने सेंध लगाकर घर में रखे गहनों सहित अन्य सामान चुरा लिया। घर के मालिक पंकज मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह काम के सिलसिले में घर से बाहर थे,...

नादौन, (जैन): नादौन शहर के वार्ड नंबर-6 में बस अड्डा के निकट अम्ब मार्ग किनारे डोली घराणा में स्थित एक घर में चोरों ने सेंध लगाकर घर में रखे गहनों सहित अन्य सामान चुरा लिया। घर के मालिक पंकज मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह काम के सिलसिले में घर से बाहर थे, जबकि उसकी पत्नी भी काम से घर गई थी।

जब वह लोग घर वापस पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं ट्रंकों व अल्मारियों के ताले टूटे पड़े थे और बैड बॉक्स भी खुले पड़े थे। उन्होंने बताया कि गहनों सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!