Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Dec, 2017 09:39 PM
हिमाचल की बेटी ने क्रॉस कंट्री दौड़ में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सीमा ने रोहतक में प्रतिभा का परचम लहरा है। सीमा चंबा जिला की झुलाड़ा पंचायत के रेटा गांव की रहने वाली हैं। सीमा ने क्रॉस कंट्री दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम चमकाया।
चंबा: हिमाचल की बेटी ने क्रॉस कंट्री दौड़ में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सीमा ने रोहतक में प्रतिभा का परचम लहरा है। सीमा चंबा जिला की झुलाड़ा पंचायत के रेटा गांव की रहने वाली हैं। सीमा ने क्रॉस कंट्री दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम चमकाया। साइंस हॉस्टल धर्मशाला में रह रही सीमा ने इसे महज दस मिनट और 48 सेकंड में पूरा किया। इससे पहले भी सीमा ने पांच हजार मीटर दौड़ को 17 मिनट 49 सेकंड में पूरा किया था। इसके अलावा चंबा जिला की उडऩपड़ी ने एशियन यूथ चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर देश का नाम चमकाया था।
33वीं जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप जो नवंबर में विजयवाड़ा में हुई थी इसमें सीमा ने तीन हजार मीटर दौड़ में केरल की अनमोलथंपी का रिकॉर्ड तोड़ा था। अनमोलथंपी के 10 मिनट, 2 सेकंड में तीन हजार मीटर दौड़ के रिकार्ड को सीमा ने 12 सेकंड कम समय लेकर 9.50 मिनट में पूरा कर कीर्तिमान स्थापित किया था साथ ही सोना भी जीता था। सीमा ने इसका श्रेय अभिभावकों व अपने कोच को दिया है।
उड़पनरी ने कोयंबटूर में अंडर-16 जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2000 मीटर की दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। उसने इसे 6 मिनट, 27 सेकंड, 13 मिली सेकेंड में पूरा कर सोना अपने नाम किया था।