हैलीकॉप्टर ऑन डिमांड, इलेक्शन कैंपेन में नेता भरे उड़ान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Oct, 2017 02:01 PM

helicopter on demand election campaign in leader flying

हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। पार्टियों के नेता चौपर के जरिए नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। 13 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद 9 नंबवर को हिमाचल में विधानसभा चुनाव होंगे, इसके लिए 9 दिन शेष रह गए हैं।

शिमला: हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। पार्टियों के नेता चौपर के जरिए नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। 13 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद 9 नंबवर को हिमाचल में विधानसभा चुनाव होंगे, इसके लिए 9 दिन शेष रह गए हैं। राजनीतिक दल प्रदेश में नेताओं की धड़ाधड़ रैलियां, प्रचार और लोगों से बैठकें जगह-जगह करवा रहे हैं। 


संदीपनी भारद्धाज राजनेताओं के लिए करवा रहे चॉपर का प्रावधान 
भारतीय जनता पार्टी नेता संदीपनी भारद्धाज ने कहा कि नेताओं को प्रदेश में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना मुश्किल है। वे राजनेताओं के लिए चॉपर का प्रावधान करवा रही है। हमने दिल्ली की कंपनी से तीन हेलीकॉपर किराए पर लिए हैं। उन्होंने कहा यदि और जरूरत पड़ी तो प्रबंध किए जाएंगे। भारद्धाज ने कहा कि पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह हिमाचल में मेन प्रचारक हैं। भगवा पार्टी ने जीत सुनिश्चत करने के लिए पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा में विश्वास जताया है। 


सभी दिग्गज नेता प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए उड़ानें भर रहे
सभी दिग्गज नेता प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए उड़ानें भर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में इस महीने यात्रा के लिए चौपर का प्रयोग किया, वहीं दूसरी ओर वीरभद्र सिंह हवाई दौरे कर रहे हैं। सोमवार को वीरभद्र ने प्रचार के लिए चौपर से उड़ान भरी। इस दौरान उनके साथ राम ठाकुर भी साथ रहे। इस बारे में अधिकृत स्टाफ ने मीडिया को जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार चौपर को राजनीतिक पार्टियां ग्रामीण क्षेत्रों में ले जा रही हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!