हिमाचल में ठंड हुई प्रचंड, -9.9 डिग्री पहुंचा केलांग का तापमान

Edited By Vijay, Updated: 07 Dec, 2018 11:37 PM

heavy cold in himachal temperature of keylong 9 9 degree

हिमाचल के पर्वतीय क्षेत्रों में अब ठंड अपना प्रचंड रूप धारण कर रही है। बीते 24 घंटों में किन्नौर के कल्पा में हुई बर्फबारी व मनाली में हुई बारिश से तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में 3 से 4 डिग्री तक...

शिमला: हिमाचल के पर्वतीय क्षेत्रों में अब ठंड अपना प्रचंड रूप धारण कर रही है। बीते 24 घंटों में किन्नौर के कल्पा में हुई बर्फबारी व मनाली में हुई बारिश से तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में 3 से 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को दोपहर में ही अधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जहां बीती शाम को जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा में 3 इंच तक रुक-रुक कर हिमपात हुआ, वहीं पर्यटन नगरी मनाली में भी 2 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

9 दिसम्बर से बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं

हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में 9 दिसम्बर से बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं व्यक्त की गई हैं। आने वाले 13 दिसम्बर तक प्रदेश भर में मौसम विभाग ने बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। बारिश की संभावनाओं के चलते प्रदेश में पहले से ही ठंड और भी प्रचंड रूप धारण कर रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश भर में ठंड और भी प्रचंड रूप धारण कर सकती है। 

शिमला का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सैल्सियस

प्रदेश में बीते 24 घंटों में सबसे अधिक केलांग में तापमान में गिरावट आई। यहां पर तापमान माइनस 3.0 गिरकर माइनस 9.9 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही राजधानी शिमला में भी तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे शिमला का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया। सुंदरनगर में तापमान में माइनस 1.9 डिग्री तक गिरावट होने से यहां 0.7 डिग्री तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया है।

धर्मशाला में तापमान में माइनस 0.4 तक की गिरावट

धर्मशाला में भी तापमान में माइनस 0.4 तक की गिरावट हुई। इससे यहां का तापमान 7.2 तक पहुंचा। इसी तरह मनाली में माइनस 2.2 डिग्री सैल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यहां पर माइनस 2.2 डिग्री सैल्सियस तक तापमान पहुंच गया। डल्हौजी में भी 1.6 तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यहां पर न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!