मां भंगायणी मंदिर की सुंदरता को लगेंगे चार चांद, जल्द ही पौराणिक शैली में आएगा नजर

Edited By Simpy Khanna, Updated: 30 Nov, 2019 12:45 PM

he beauty of the maa bhangayani temple

हजारों लोगों की आस्था का केंद्र माता भंगायनी हरिपुरधार मंदिर जल्द ही पौराणिक शैली में नजर आएगा। मंदिर को पहाड़ी शैली में विकसित किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य इन दिनों जोरों पर है। माता भंगायनी मंदिर को पहाड़ी शैली में निर्मित करने के लिए यहां...

नाहन (सतीश) : हजारों लोगों की आस्था का केंद्र माता भंगायनी हरिपुरधार मंदिर जल्द ही पौराणिक शैली में नजर आएगा। मंदिर को पहाड़ी शैली में विकसित किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य इन दिनों जोरों पर है। माता भंगायनी मंदिर को पहाड़ी शैली में निर्मित करने के लिए यहां खास कारीगर बुलाए गए हैं।
PunjabKesari

माता भंगायनी मंदिर कमेटी के प्रबंधक मोहर सिंह राणा ने बताया कि माता भंगायणी मंदिर कमेटी द्वारा पहाड़ी शैली में मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है ताकि माता के मंदिर को और सुंदर बनाया जा सके। माता भंगायनी मंदिर के पुजारी रघुवीर सिंह ने बताया कि माता भंगायनी से अनुमति लेने के बाद मंदिर का पहाड़ी शैली में पुनर्निर्माण हो रहा है उन्होंने कहा कि लगभग 1 साल के भीतर मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा जिसके बाद यहां भव्य शांत पर्व का भी आयोजन किया जाएगा।
PunjabKesari

गौर हो कि माता भंगायनी मंदिर ना केवल आस्था की दृष्टि से बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण स्थल है जहां रोजाना देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। उम्मीद की जा रही है कि यहां मंदिर का पहाड़ी शैली में निर्माण होने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा और इस स्थल की सुंदरता को चार चांद लगेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!