Edited By Vijay, Updated: 16 Oct, 2022 08:45 PM

कांगड़ा जिला के अंतर्गत पुलिस ने 2 अलग-अलग जगहों पर चरस की खेप के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पालमपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 148 ग्राम चरस पकड़ी है।
पालमपुर/बैजनाथ (भृगु/गौरव): कांगड़ा जिला के अंतर्गत पुलिस ने 2 अलग-अलग जगहों पर चरस की खेप के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पालमपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 148 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने यह चरस मारंडा के समीप नाके के दौरान पकड़ी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एग्रो पैट्रोल पंप के समीप रूटीन नाका लगाया हुआ था। इस बीच एक कार वहां से निकली। पुलिस ने जब इस कार को रुकने का संकेत दिया तो चालक घबरा गया। इस पर पुलिस को शक हुआ तथा वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान कार से 1 किलो 148 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक महेश्वर सिंह निवासी गांव धमरेहर झटींगरी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
2 युवकों से पकड़ी 18.52 ग्राम चरस
बैजनाथ के समीप कबीर मंदिर के नजदीक घिरथोली रोड में पुलिस नाके के दौरान दो युवकों से चरस बरामद करने का मामला दर्ज हुआ। बैजनाथ पुलिस के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 निवासी अनिल कुमार (32) पुत्र थाई राम तथा अनिल कुमार (35) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी वार्ड नम्बर-4 घिरथोली से पुलिस ने नाके के दौरान 18.52 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है। थाना प्रभारी बैजनाथ सुरिन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस थाना बैजनाथ में मामला दर्ज किया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here