Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Apr, 2026 05:43 PM

Hamirpur News : मोहाली की प्रसिद्ध कंपनी एलेना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड हैल्पर और मशीन ऑपरेटर सहित कुल 200 पदों को भरने के लिए 20 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए...
Hamirpur News : मोहाली की प्रसिद्ध कंपनी एलेना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड हैल्पर और मशीन ऑपरेटर सहित कुल 200 पदों को भरने के लिए 20 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लेगी।
योग्यता और आयु सीमा
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास और टर्नर, फिटर एवं मशीनिस्ट ट्रेड के आईटीआई डिप्लोमाधारक उम्मीदवार पात्र होंगे। अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 13000 से 14000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
साक्षात्कार के लिए अनिवार्य दस्तावेज
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें