ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, फल-सब्जी की फसल नष्ट

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 12 May, 2021 04:16 PM

hailstorm destroyed water crop of fruits and vegetables on farmers  hard work

उपतहसील सैंज की 3 पंचायतों में ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी। बुधवार को दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि ने सैंज घाटी की रैला, रैला 2 तथा देवगढ़ गोही पंचायतों में फल-सब्जियों की फसलें तबाह कर दी है।

सैंज (बुद्धि सिंह): उपतहसील सैंज की 3 पंचायतों में ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी। बुधवार को दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि ने सैंज घाटी की रैला, रैला 2 तथा देवगढ़ गोही पंचायतों में फल-सब्जियों की फसलें तबाह कर दी है। अचानक बिगड़े मौसम के मिजाज के बाद रैला, देवगढ़ गोही व रैला 2 पंचायतों के शरण, शुलगा, खड़ौआ, रूपेण, रैला, जीवा, मोवा छरौन, फागला, गोही बकशाहल, पुखरी, शारन भूपन, घाटसेरी सहित अनेक गांवों में भारी ओलावृष्टि ने किसान बागवानों की फसलें बर्बाद कर दी।
रैला पंचायत की प्रधान खिला देवी व देवगढ़ गोही के प्रधान केशव राम ने बताया कि ओलावृष्टि से सेब, नाशपाती, खुमानी, पलम के अलावा मटर व टमाटर की नकदी फसलें खेतों में तहस नहस हो चुकी है। नायब तहसीलदार सैंज बालक राम शर्मा ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की सूचना मिली है। फसलों के नुकसान की रिपोर्ट संबंधित राजस्व से मांगी गई है। प्रधान जोगिंद्र सोनी, उपप्रधान कैलाश, शिव राम, भगत राम, पंचायत समिति सदस्य रेशमा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सरकार से किसानों को फसलों के मुआवजे की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!