Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Jul, 2017 12:16 AM
परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे.....
शिमला: परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे और वह ही पार्टी का चेहरा होंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कोई मॉडल नहीं चलेगा, सिर्फ पीसफुल पैटर्न चलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर सांमजस्य की कमी है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ मंत्री हैं और वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जो विभाग उनके पास हैं, उनमें बीते साढ़े 4 साल में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने सत्ता और संगठन में चल रही खींचतान पर चिंता जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में प्रचार करेंगे।