Himachal: गोल्‍डन गर्ल सीमा ने रचा इतिहास, एशिया स्तर पर 10000 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड

Edited By Vijay, Updated: 20 Oct, 2024 04:05 PM

golden girl seema created history won gold in 10000 meter race

हाॅन्गकाॅन्ग में आयोजित एशिया स्तर की 10000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के चम्बा की उड़नपरी व गोल्‍डन गर्ल नाम से विख्यात सीमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

चम्बा (रणवीर): हाॅन्गकाॅन्ग में आयोजित एशिया स्तर की 10000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला की उड़नपरी व गोल्‍डन गर्ल नाम से विख्यात सीमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ सीमा ने न केवल अपनी कड़ी मेहनत और लगन का परिचय दिया, बल्कि पूरे भारत को गर्व महसूस करवाया है। चम्बा की उड़नपरी सीमा का यह एतिहासिक प्रदर्शन भारत के खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सीमा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी दौड़ पूरी की और प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता।
PunjabKesari

सीमा की इस जीत ने भारत का नाम एक बार फिर से एशियाई खेलों में ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह जीत नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है, जो यह साबित करती है कि अगर दृढ़ निश्चय और मेहनत से काम किया जाए तो कोई भी सपना साकार हो सकता है। इस जीत के साथ सीमा ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!