भुंतर में ब्यास और पार्वती संगम स्थल पर देवता सूरजपाल ने किया शाही स्नान

Edited By Vijay, Updated: 07 Jul, 2021 11:37 PM

god surajpal did royal bath

भूईन के देवता सूरजपाल ने बुधवार को हाथीथान के पास ब्यास व पार्वती संगम स्थल पर लाव-लश्कर के साथ पहुंच कर शाही स्नान किया। देवलू सुदर्शन ठाकुर, विनीत कुमार, अर्जुन, प्रताप, अरुण, देवी चंद, सुरेश कुमार शर्मा, सुनील व अन्य देवलुओं ने बताया कि देवता ने...

कुल्लू (गीता): भूईन के देवता सूरजपाल ने बुधवार को हाथीथान के पास ब्यास व पार्वती संगम स्थल पर लाव-लश्कर के साथ पहुंच कर शाही स्नान किया। देवलू सुदर्शन ठाकुर, विनीत कुमार, अर्जुन, प्रताप, अरुण, देवी चंद, सुरेश कुमार शर्मा, सुनील व अन्य देवलुओं ने बताया कि देवता ने शाही स्नान की इच्छा जताई थी। देव आदेश पर ही देवता को यहां लाया गया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन के बीच देवता नदी के पवित्र जल में उतरे और पुजारियों व देवलुओं ने शंख से नदी के पवित्र जल के साथ देवता को शाही स्नान करवाया। देवलुओं ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से देवी-देवता पवित्र स्नान के लिए इस संगम स्थल पर आते हैं।
PunjabKesari, God and People Image

बीस भादो स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। इस पवित्र स्थान की काफी महत्ता है। देवलू सुदर्शन ठाकुर ने बताया कि इस देव कारज के दौरान हारियान क्षेत्र के सभी लोग संगम स्थल पर पहुंचे। पवित्र स्नान के बाद संगम स्थल पर प्रसाद बांटा गया और उसके उपरांत देवता अपने देवालय लौट गए। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन के बीच देवता के रथ को बड़ी संख्या में पहुंचे देवलू पवित्र संगम तक ले गए। इस दौरान वातावरण शंख ध्वनि से भी गूंजा। इन देवलुओं ने बताया कि सड़क से संगम तक ले जाने के लिए देवता को काफी समय लगता है। पवित्र स्नान के उपरांत देवता अपने देवालय लौट गए।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!