Edited By Vijay, Updated: 27 Oct, 2018 03:49 PM
स्मार्ट सिटी धर्मशाला में बंदूक की नोक पर सरेआम एक 19 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया गया। अपहृत लड़की धर्मशाला से सटे घरोह की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं लड़की के परिजनों ने धर्मशाला पुलिस स्टेशन में इस बाबत एफ.आई.आर. दर्ज करवा दी है।
धर्मशाला: स्मार्ट सिटी धर्मशाला में बंदूक की नोक पर सरेआम एक 19 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया गया। अपहृत लड़की धर्मशाला से सटे घरोह की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं लड़की के परिजनों ने धर्मशाला पुलिस स्टेशन में इस बाबत एफ.आई.आर. दर्ज करवा दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया, बाद में जब परिजनों ने दबाव बनाया तो अपहरण का मामला दर्ज किया गया। परिजनों का कहना है कि लड़की का अपहरण बंदूक दिखाकर किया गया है।
22 अक्तूबर का है मामला
मामला 22 अक्तूबर का है। जब लड़की अपने भाई के साथ कॉलेज से घर वापस लौट रही थी तो (पी.बी.-5565) नंबर की स्कॉर्पियो कार से एक युवक उतरा और लड़की के भाई के ऊपर बंदूक तान कर लड़की को जबरन अपने साथ ले गया। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने इस गाड़ी की आर.सी. निकलवाई तो उसमें पता चला कि गाड़ी पंजाब के भुंगा जगह की है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है।