Edited By Vijay, Updated: 27 Jun, 2019 09:02 PM
शहर में एक युवती ने अपने जन्मदिन को ही मौत का दिन बना दिया। जानकारी के अनुसार शिलाई निवासी युवती यहां किराए के मकान में रह रही थी। उसने दिन के समय पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
नाहन: शहर में एक युवती ने अपने जन्मदिन को ही मौत का दिन बना दिया। जानकारी के अनुसार शिलाई निवासी युवती यहां किराए के मकान में रह रही थी। उसने दिन के समय पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। ए.एस.पी. सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उषा नेगी (24) पुत्री अमर सिंह निवासी शिलाई गुन्नूघाट नाहन में अपनी चचेरी बहनों के साथ रह रही थी और वन रक्षक पद की लिखित परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
बहनों को बाजार भेजकर खुद लगा लिया फंदा
वीरवार को उसका जन्मदिन था। इस दौरान उसने अपनी बहनों बाजार भेज दिया और वह कमरे में अकेली रह गई। जब उसकी बहनों ने वापस लौटकर देखा तो उषा पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ए.एस.पी. ने बताया कि मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसके चलते आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।